Home Bihar Bihar : राहुल की सजा पर नीतीश चुप, कुशवाहा-सम्राट का इतिहास बताया; विपक्षी एकता पर बोले- कांग्रेस से देर

Bihar : राहुल की सजा पर नीतीश चुप, कुशवाहा-सम्राट का इतिहास बताया; विपक्षी एकता पर बोले- कांग्रेस से देर

0
Bihar : राहुल की सजा पर नीतीश चुप, कुशवाहा-सम्राट का इतिहास बताया; विपक्षी एकता पर बोले- कांग्रेस से देर

[ad_1]

मीडिया से बात करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

मीडिया से बात करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर कुछ भी बोलने से इनकार किया, हालांकि उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा और सम्राट चौधरी के सवाल पर उनका भूतकाल याद दिलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिया, लेकिन दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यवहार के बहाने वर्तमान पीएम पर कटाक्ष जरूर किया। नीतीश ने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता में देरी के लिए कांग्रेस की ओर से देरी की बात कहकर अपना दर्द भी साझा किया। समाधान यात्रा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमूमन मीडिया से बात नहीं कर रहे थे। बुधवार को बात की तो एक-एक कर कई बातें बोल गए। यह भी बोला कि मीडिया वाले बात करेंगे, लेकिन छापेंगे नहीं क्योंकि रोक है। पहले भी ‘अमर उजाला’ पर कोई रोक नहीं थी और आगे भी नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कहा, वह सबकुछ पढ़ें।

राहुल गांधी की सजा के सवाल पर…

एक बात सुन लीजिए। आप जानते हैं कि कोर्ट के बारे में…किन्हीं के बारे में कुछ होता है…आप जान लीजिए कि हम कुछ नहीं बोलते हैं। केस भी होता है तो हम कुछ नहीं बोलते हैं। कमेंट नहीं करते हैं। सब लोग अपनी राय तो कहते हैं। पार्टी के लोग कहते ही हैं। हम नहीं कहते हैं। कोर्ट के फैसले पर हम नहीं कमेंट करते हैं।

विपक्षी एकता के अभियान पर…

विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता हमारी इच्छा है। हम तो तब से इंतजार ही कर रहे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की इच्छा हो जाएगी तो एकजुट हो जाएंगे। तब मजबूती के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव को लड़ेंगे। हम तो इसी इच्छा में चुपचाप बैठे हुए हैं। हम दिल्ली दो राउंड गए। सब लोगों से बातचीत हो गई। हम वेट कर रहे हैं।

कांग्रेस का इंतजार कर रहे क्या…

हम तो उनका वेट ही कर रहे हैं। सब लोगों को तो तैयार ही है। कहा है कि आप लोग देख लीजिए कर लीजिए। अन्य लोगों के साथ मिलकर (गठबंधन) करना है। जिस दिन होगा, उसी के लिए वेट कर रहे हैं। अनेक जो क्षेत्रीय पार्टियां हैं, उनमें बहुत लोगों की राय है कि आपस में एकता हो। हम वेट कर रहे हैं कि अगर उनकी भी इच्छा हो जाए तो ज्यादा से ज्यादा लोग मिल जाएंगे। और अच्छा होगा। अब हम लोग कुछ बोल नहीं रहे हैं। हम लोग की दो बार मीटिंग हुई अलग-अलग पार्टियों की। सब पार्टियों को मिलकर उस दिन भी हम कह दिए थे कि हम इंतजार कर रहे हैं। हमारी पार्टी के लोग भी अगर उन लोगों के साथ से भी कोई कठिनाई है तो हम बोली रहे हैं

खबर अपडेट हो रही है…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here