Home Bihar Bihar : बांका में 7 माह की गर्भवती चाची से भतीजा ने किया रेप, चाचा ने विरोध किया तो उसे भी घायल किया

Bihar : बांका में 7 माह की गर्भवती चाची से भतीजा ने किया रेप, चाचा ने विरोध किया तो उसे भी घायल किया

0
Bihar : बांका में 7 माह की गर्भवती चाची से भतीजा ने किया रेप, चाचा ने विरोध किया तो उसे भी घायल किया

[ad_1]

बिहार: बांका में 7 माह की गर्भवती चाची से भतीजे ने किया दुष्कर्म, चाचा ने विरोध किया तो उसे भी घायल कर दिया

– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांका में गर्भवती महिला के साथ रेप हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह रेप किसी और ने बल्कि उसके भतीजे ने ही की। रविवार को जब वह न्याय की गुहार लगाने  पीड़िता रजौन थाने पहुंची। पुलिस वाले उसकी बात सुनकर दंग रह गए। उसने कहा कि जिस भतीजा को वह बेटे समान मानती रही, उसने हैवानियत की। इधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर लिया। घटना रजौन थाना इलाके के एक गांव की है।

महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार की देर रात उसके पति घर पर नहीं थे। वह एक तिलकोत्सव को लेकर नवादा गए हुए थे। इधर, सुना घर पाकर गांव के ही रिश्ते के भतीजा अचानक उसके घर घुस गया और मारपीट करते हुए उसके साथ रेप किया। इसी बीच पति जब घर लौटे। पत्नी के बेड पर आरोपी को पाया।उसके पति द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने पीड़िता के पति को बाएं हाथ के बांह पर काटकर घायल कर लिया। इस वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

7 माह की गर्भवती है महिला

इधर, घरवाले द्वारा हो हल्ला करने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। ग्रामीणों के बीच आरोपी एक बार फिर से मारपीट पर उतारू हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अपराधी किस्म का व्यक्ति है, पूर्व में भी कई बार उक्त व्यक्ति को सामाजिक समझौते के तहत समझाने का प्रयास किया गया है। पीड़िता को एक पुत्र व दो पुत्री है। वर्तमान में उसके गर्भ में भी करीब साढ़े सात माह का एक बच्चा पल रहा है।

आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे

इधर, रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है। मामले की सत्यता की जांच को लेकर अवर निरीक्षक नीतू प्रिया को घटनास्थल पर भेज कर छानबीन कराते हुए पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए बांका भेजा गया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here