Home Bihar Bihar : पुलिस में नियुक्ति रुकने पर मुख्य सचिव की क्लास लेकर मुख्यमंत्री नीतीश बोले- जल्दी कराइए बहाली

Bihar : पुलिस में नियुक्ति रुकने पर मुख्य सचिव की क्लास लेकर मुख्यमंत्री नीतीश बोले- जल्दी कराइए बहाली

0
Bihar : पुलिस में नियुक्ति रुकने पर मुख्य सचिव की क्लास लेकर मुख्यमंत्री नीतीश बोले- जल्दी कराइए बहाली

[ad_1]

थोड़ी देर पहले हाथ जोड़ने की बात कह रहे मुख्यमंत्री ने इस बार खड़ा कर पूछा सवाल।

थोड़ी देर पहले हाथ जोड़ने की बात कह रहे मुख्यमंत्री ने इस बार खड़ा कर पूछा सवाल।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस दिवस 2023 के मौके पर मुख्यमंत्री पूरे रौ में थे। उन्होंने पुलिस बहाली की जरूरत तो बताई ही, तेजी से बहाली कराने के लिए राज्य के सर्वोच्च अफसरों की जमकर क्लास भी ले ली। उन्होंने नया-पुराना सारा हिसाब तो बता भी दिया, यह भी कह दिया कि यह लोग सिर्फ निर्णय करा रहे लेकिन बहाली नहीं करा रहे। संबोधन के अंत में उन्होंने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) को खड़ा कर पूछा कि अब बहाली कराइएगा न?” पटना के मिथिलेश स्टेडियम में बिहार पुलिस दिवस पर जन-सुरक्षा पर कड़ी बातों के साथ पुलिस बहाली के अभ्यर्थियों के लिए राहत वाली यह बातें निकलीं।

1.07 लाख हैं, 2.20 हजार रखना है पुलिसकर्मी

उन्होंने कहा कि सिपाही की संख्या तो बढ़ा दिए हैं, लेकिन अभी बहुत तेजी से सबकुछ करना है। एक समय एक लाख पर 115 पुलिसकर्मी दूसरे राज्यों में थे। बिहार का क्षेत्रफल कम है और आबादी में हम तीसरे नंबर पर हैं। बाकी जगहों पर लाख में अब 190-195 पुलिसकर्मी हैं। हमारा टारगेट भी 172 करने का निर्णय आप लोगों के साथ ही हुआ था। लेकिन, पहले वाला तय भी पूरा नहीं हुआ। अब तो नया लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कुछ महीना पहले गांधी मैदान में आपलोग बता रहे थे कि एक लाख 8 हजार के करीब पुलिसकर्मी हैं। इतने दिन में हजार तो रिटायर कर गए होंगे। अब तो एक लाख 7 हजार ही होंगे। आपको 2 लाख 20 हजार करना है। आगे बढ़ाना है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here