Home Bihar Bihar : पकड़ा गया रावण सेना वाला नवीन झा, बंगाल से हुई अरेस्टिंग, होली के दिन पांच लोगों की हुई थी हत्या

Bihar : पकड़ा गया रावण सेना वाला नवीन झा, बंगाल से हुई अरेस्टिंग, होली के दिन पांच लोगों की हुई थी हत्या

0
Bihar : पकड़ा गया रावण सेना वाला नवीन झा, बंगाल से हुई अरेस्टिंग, होली के दिन पांच लोगों की हुई थी हत्या

[ad_1]

मधुबनी : बिहार का चर्चित महमदपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवीन झा को मधुबनी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया। इस मर्डर केस का मुख्य आरोपी नवीन झा, रावण सेना नाम से संस्था चलाने वाले प्रवीण झा का भाई हैं। नवीन झा की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के हावड़ा के जगछा इलाके से हुई। जिसके बाद कानून प्रक्रिया पूरी कर मधुबनी के बेनीपट्टी लाया गया।

महमदपुर कांड का मुख्य आरोपी नवीन झा गिरफ्तार
बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महमदपुर कांड का मुख्य आरोपी नवीन झा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष में दहशत का माहौल था। एसडीपीओ ने बताया कि नवीन झा पर बेनीपट्टी थाने में कुल चार केस दर्ज है। सभी कांड में नवीन झा वांछित था। महमदपुर हत्याकांड के बाद गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद, गिरफ्तारी नहीं होने पर मधुबनी एसपी के अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय से 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

बंगाल से हुई नवीन झा की गिरफ्तारी
एसडीपीओ ने बताया कि नवीन झा के कोलकाता में छिपे होने की सूचना तकनीकी स्रोत से मिल रही थी। जिसके बाद एसटीएफ की टीम को कोलकाता में कैम्प कराया गया था। तब जाकर गिरफ्तारी हो पाई। मोहमदपुर हत्याकांड मामले में कुल 39 लोगों के खिलाफ चार्जशीट की गई है। इस मामले में अब जो भी फरार है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीतामढ़ी में डबल मर्डर से सनसनी, रोहतास के दिनारा में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या
होली के दिन पांच लोगों की हुई थी हत्या
मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर में पिछले साल होली के दिन 29 मार्च को अंधाधुंध गोलीबारी कर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर बिहार की सियासत भी गरम हो गई थी। रावण सेना नाम से संगठन चलाने वाले दो भाइयों प्रवीण झा और नवीन झा ने तथाकथित मछली मारने को लेकर हुए विवाद के बाद एक साथ पांच भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रवीण झा की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

रिपोर्ट- प्रशांत झा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here