Home Bihar Bihar : नाबालिग से दुष्कर्म, पेट में बच्चे की खबर मिली तो जिंदा जलाया; नवादा पुलिस को पता नहीं चला

Bihar : नाबालिग से दुष्कर्म, पेट में बच्चे की खबर मिली तो जिंदा जलाया; नवादा पुलिस को पता नहीं चला

0
Bihar : नाबालिग से दुष्कर्म, पेट में बच्चे की खबर मिली तो जिंदा जलाया; नवादा पुलिस को पता नहीं चला

[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवादा में 16 साल की लड़की की निर्मम हत्या हुई है। आरोप है कि हैवानों ने पहले उसका रेप किया। उसके बाद जब वह शिकायत करने गई तो उसे शादी का झांसा देकर रोक लिया। करीब साल भर उसका यौन शोषण किया। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। उसने लड़के को शादी की बात कही। लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद लड़की इसकी शिकायत उसके घर पहुंच गई। लड़के और परिवार वाले गर्भपात कराने की बात करने लगे लेकिन लड़की इनकार कर दिया। इतने में लड़के और उसके परिवार वालों ने मिलकर लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया।

लड़की का दाह संस्कार कर दिया गया

इसी बीच लड़की के पिता अपनी बेटी को ढूंढते हुए आरोपी लड़के के घर पहुंचे। देखा कि उनकी बेटी की बुरी तरह झुलसी हुई लाश पड़ी थी। पिता आननफानन में पावापुररी अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लड़की के पिता को हत्यारोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की का दाह संस्कार कर दिया गया। यह घटना नवादा के रजौली थाना इलाके में 13 मार्च की है।

सोनू कुमार समेत 4 लोगों पर नामजद FIR दर्ज

घटना के बाद हत्यारोपियों ने लड़की पक्ष को धमकी दी कि इस मामले को किसी के पास उजागर किया तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। ठीक 4 दिन बाद यानी शुक्रवार को लड़की के पिता गांव वालों की मदद से पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने गांव के रूपा सिंह के पुत्र सोनू कुमार समेत 4 लोगों पर नामजद FIR दर्ज करवाया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मृत लड़की के पिता ने कहा कि हत्यारोपी गांव के दबंग हैं। इस निर्मम हत्या के बाद हमलोग दहशत में जी रहे हैं लेकिन अब हर हाल में बेटी को न्याय दिलाना है। आरोपी सोनू कुमार ने मेरी बेटी का रेप किया। फिर शादी का झांसा देकर गर्भवती कर दिया। शादी की बात पर उसकी उसे जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

पुलिस रेप की बात से इनकार कर रही है

इस मामले में नवादा पुलिस का कहना है कि रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक के एक व्यक्ति के द्वारा आरोप लगाया गया कि 13 मार्च को इनकी पुत्री का एक लड़के के साथ 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस लड़के एवं उनके परिजनों के द्वारा मिलकर इनकी पुत्री को जलाकर मार दिया गया है। पुलिस रेप की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। इसमें लड़की गर्भवती हो गई। रजौली थानेदार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here