Home Bihar Bihar : चौथी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था बैंक मैनेजर, जहर खाकर थाने पहुंची तो हुआ ऐसा…

Bihar : चौथी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था बैंक मैनेजर, जहर खाकर थाने पहुंची तो हुआ ऐसा…

0
Bihar : चौथी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था बैंक मैनेजर, जहर खाकर थाने पहुंची तो हुआ ऐसा…

[ad_1]

पटना : बैंक मैनेजर पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची चौथी पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

पत्नी के साथ मारपीट करता था पति।
– फोटो : Demo Pic

विस्तार

पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बैंक मैनेजर की चौथी पत्नी जहर खाकर पत्रकार नगर थाने पहुंचे गई। जबतक वह कुछ कह पाती और पुलिसकर्मी उसकी शिकायत लिख पाते, तब तक वह बेहोश होकर गिर गई। पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। होश में आने के बाद महिला ने जो कहा वह हृदय विदारक है। महिला ने कहा कि उसका पति राजेश कुमार पटना में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मैनेजर है। वह अब तक 3 शादी कर चुका है। दो पत्नी पहले ही छोड़कर जा चुकी है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद ही राजेश उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। नहीं देने पर रोज मारपीट करता था। तंग आकर उसने आत्महत्या की कोशिश की लेकिन पुलिस ने बचा लिया। अब वह चाहती है कि पुलिस उसे कड़ी सजा दिलाए ताकि वह किसी अन्य लड़की के साथ गलत नहीं कर सके।

आरोपी बैंक मैनेजर को पुलिस ने पकडृ़ा

महिला की इस गुहार के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि बैंक मैनेजर पर दहेज की मांग, घरेलु हिंसा समेत कई आरोप लगे हैं। उसे छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। आइए केस स्टडी के जरिए जानते हैं बैंक मैनेजर की करतूत…

मामला एक

  • पटना के बैंक मैनेजर राजेश कुमार की पहली पत्नी मुंबई की रहने वाली है। उसने फोन करने पटना पुलिस को शिकायत की। कहा कि शादी के बाद से ही राजेश मेरे साथ मारपीट करने लगा था। हर छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करता था। मैंने विरोध किया तो मुझे छोड़कर चला गया। मैंने मुंबई में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पटना पुलिस को FIR कॉपी भेज दी है।

मामला 2

  • बैंक मैनेजर की दूसरी पत्नी रामकृष्णा नगर की रहने वाली है। उनकी शिकायत है कि राजेश शादी के बाद से उसे परेशान करने लगा था। बात-बात पर मारपीट करने लगता था। एक बार तो उसने हद पार कर दी। मामूली विवाद में राजेश ने उसे बेरहमी से पीटा और जलाने की कोशिश की। महिला ने हाथ पर जले का निशान भी दिखाया।

मामला 3

  • बैंक मैनेजर की तीसरी पत्नी ने भी पटना पुलिस से राजेश की शिकायत थी। उसने भी राजेश पर प्रताड़ना और घरेलु हिंसा का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस ने फोन पर राजेश की करतूत की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उससे थाने आकर लिखित शिकायत दर्ज करवाने की अपील की।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here