Home Bihar डेढ़ महीने बाद आज से फिर सीएम नीतीश का जनता दरबार, इन विभागों से जुड़े मामलों की होगी सुनवाई

डेढ़ महीने बाद आज से फिर सीएम नीतीश का जनता दरबार, इन विभागों से जुड़े मामलों की होगी सुनवाई

0
डेढ़ महीने बाद आज से फिर सीएम नीतीश का जनता दरबार, इन विभागों से जुड़े मामलों की होगी सुनवाई

[ad_1]

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार आज से फिर शुरू हो रहा। विधानसभा बजट सत्र और दूसरी वजहों के चलते काफी समय से जनता दरबार बंद था। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न तरह की यात्राओं में लगे हुए थे। जिसकी वजह से जनता दरबार नहीं लगाया जा रहा था। अब नीतीश कुमार ने अपनी समाधान यात्रा पूरी कर ली है। इफ्तार पार्टी भी हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब फिर जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनते नजर आएंगे। वहीं जनता दरबार के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी।

इन विभागों की सुनवाई

लगभग डेढ़ महीने बाद शुरू हो रहे जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कई विभागों को लेकर जनता से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे। इसके लिए विभागों का चयन कर लिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण आदि विभागों से जुड़े मुद्दों की सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान जनता दरबार में सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद होते हैं।

अच्छा तो इसलिए नीतीश कुमार बार-बार लेते हैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम, जानिए क्यों?

कोविड गाइडलाइंस का करना होगा पालन

देश के दूसरे राज्यों की तरह ही बिहार में भी कोविड-19 की दस्तक दिखाई देने लगी है। राजधानी पटना भी इससे अछूता नहीं है। राजधानी के कई इलाकों से कोरोना मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। यही वजह है जनता दरबार में आने वालों के लिए विशेष गाइडलाइन तैयार की गई। जनता दरबार में आने वालों के लिए मास्क पूरी तरीके से अनिवार्य किया गया है।

नीतीश की इफ्तार पार्टी का बायकॉट, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने क्लियर किया अपना इलेक्शन स्टैंड, जानिए पूरी बात

जनता दरबार के बाद सीएम करेंगे कैबिनेट मीटिंग

जनता दरबार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक में भी शामिल होंगे। यह बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी। नीतीश कुमार जनता दरबार लगाने के बाद यहां से सीधे कैबिनेट में शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने हैं। जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निगाह होगी।

Nitish Kumar Iftar: सीएम नीतीश कुमार की इफ्तार में सियासत वाली ‘तकरीर’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here