Home Bihar Bharat Jodo Yatra in Bihar: मंदार में पूजा कर जनसभा करेंगे खड़गे, शाम 4 बजे से 7 किमी यात्रा आज

Bharat Jodo Yatra in Bihar: मंदार में पूजा कर जनसभा करेंगे खड़गे, शाम 4 बजे से 7 किमी यात्रा आज

0
Bharat Jodo Yatra in Bihar: मंदार में पूजा कर जनसभा करेंगे खड़गे, शाम 4 बजे से 7 किमी यात्रा आज

[ad_1]

मंदार पर्वत के सामने बांका में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले होगी सभा।

मंदार पर्वत के सामने बांका में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले होगी सभा।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छह दिन बिहार में चलेगी। बिहार में इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। गुरुवार को दोपहर बाद एक बजे बांका जिले के मंदार में लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा और फिर जनसभा संबोधन के बाद खड़गे शाम चार बजे यात्रा पर निकलेंगे। गुरुवार को 7.3 किलोमीटर की पदयात्रा मंदार से बाराहाट तक चलेगी। खड़गे गुरुवार दोपहर चार्टर्ड प्लेन से पटना एयरपोर्ट पर उतरकर हेलीकॉप्टर के जरिए बांका जिले के मंदार के लिए रवाना हो जाएंगे।
फिलहाल मंदार में सभा स्थल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक अजीत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी, कांग्रेस नेता जितेंद्र कुमार सिंह आदि पहुंचकर भीषण ठंड में भीड़ का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। गुरुवार को खड़गे बाराहाट में रुकेंगे। बिहार में यह यात्रा ढाई दिन बांका, ढाई दिन भागलपुर और लगभग एक दिन खगड़िया में रहेगी। गुरुवार को बाराहाट में ठहराव के बाद शुक्रवार सुबह ढाकामोड़ होकर सर्वाेदय नगर बांका तक 19 किमी की यात्रा होगी। शनिवार को सर्वोदय नगर बांका से अमरपुर होकर भागलपुर तक 21 किलोमीटर की यात्रा होगी। इसके अगले दो दिन यात्रा पूरी तरह भागलपुर जिले में रहेगी। इन दो दिनों में 39.3 किलोमीटर पदयात्रा की योजना है। इसके बाद सबसे अंतिम दिन, यानी गौरीपुर से बिहार में यात्रा के अंतिम पड़ाव खगड़िया तक की 24 किमी की यात्रा पूरी की जाएगी।

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छह दिन बिहार में चलेगी। बिहार में इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। गुरुवार को दोपहर बाद एक बजे बांका जिले के मंदार में लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा और फिर जनसभा संबोधन के बाद खड़गे शाम चार बजे यात्रा पर निकलेंगे। गुरुवार को 7.3 किलोमीटर की पदयात्रा मंदार से बाराहाट तक चलेगी। खड़गे गुरुवार दोपहर चार्टर्ड प्लेन से पटना एयरपोर्ट पर उतरकर हेलीकॉप्टर के जरिए बांका जिले के मंदार के लिए रवाना हो जाएंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here