Home Bihar Aurangabad News: नव वर्ष की खुशियां मातम में बदली, अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान

Aurangabad News: नव वर्ष की खुशियां मातम में बदली, अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान

0
Aurangabad News: नव वर्ष की खुशियां मातम में बदली, अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान

[ad_1]

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। पहली घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के ममका मोड़ के समीप की है। यहां पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक आरा मशीन संचालक को टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक आरा संचालक की पहचान शहर के शाहपुर निवासी चितरंजन कुमार वर्मा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, चितरंजन का रफीगंज प्रखंड के बीबीपुर गांव में आरा मशीन था और काम करके वह नववर्ष की खुशियां अपने परिवार के साथ मनाने बाइक से औरंगाबाद आ रहा था। तभी ममका मोड़ के समीप अनियंत्रित सकॉर्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही जिला पार्षद अनिल यादव घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासनिक सहयोग से शव का पोस्टमार्टम कराया। जिला पार्षद ने बताया कि मृतक अपने पीछे दो छोटी-छोटी बच्चियों को छोड़कर गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को शीघ्र ही मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की है।

वहीं दूसरी घटना फेसर थाना के कृपा बिगहा गांव के समीप की है। यहां पर गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अर्जुन राम मंझार गांव का रहने वाला था। वह अपने ससुराल सदीपुर से मंझार के लिए चला था। बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग निकला। हादसे के बाद युवक सड़क के चाट में जा गिरा और किसी की नजर उस पर नहीं पड़ने के कारण रात भर वह वहीं रह गया और उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक भवन निर्माण के लिए सेंट्रिंग का काम करता था। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद अनिल यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा और बच्चों की परवरिश के लिए व्यवस्था करने की मांग की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here