Home Bihar Ara News: 'सोने की चेन के लिए मेरी बहन की हत्या', शादी के पांच साल बाद भी दहेज से नहीं छूटा पीछा

Ara News: 'सोने की चेन के लिए मेरी बहन की हत्या', शादी के पांच साल बाद भी दहेज से नहीं छूटा पीछा

0
Ara News: 'सोने की चेन के लिए मेरी बहन की हत्या', शादी के पांच साल बाद भी दहेज से नहीं छूटा पीछा

[ad_1]

‘सोने की सिकड़ी (चेन) के लिए मेरी बहन को मार डाला’। भोजपुर में फांसी लगाकर एक विवाहिता की हत्या करने का आरोप घरवालों पर लगा है। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर सोने की चेन को लेकर हत्या करने का इलजाम लगाया है। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव की घटना है।

आरा दहेज
आरा:सोने की सिकड़ी (चेन) के लिए सात फेरे का कत्ल हो गया। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव का मामला है। फांसी लगाकर एक विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचकर, शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में मृतका के पति आदित्य साह और ससुर भरत साह को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोने की चेन के लिए हत्या- परिजन

सरैया गांव के रहनेवाले आदि शाह की 25 साल की पत्नी पायल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बिहिया थाना क्षेत्र के चारघाट गांव निवासी मृतका के भाई स्वराज कुमार ने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पिता सुजीत साह ने 22 फरवरी 2018 को भरत साह के बेटे आदित्य साह से उनकी बहन पायल की शादी की थी। लेनदेन और पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। शादी का दिन जब रखा गया था, तभी से उसका ससुर सोने की चैन की मांग कर रहा था। जिसको लेकर 50 हजार रुपए भी दी गई थी। तब उसने कहा था कि मैं अपने बेटे को सोने का चैन दिलवा दूंगा मगर उसने नहीं दिलवाया। जिसको लेकर उसके पति आदित्य साह और ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते थे।

एक दिन पहले तक सबकुछ ठीक था

मृतका के भाई का आरोप है कि सोने की चेन के लिए ही उनकी बहन की हत्या की गई है। शुक्रवार को वीडियो कॉल कर उनकी बहन ने अपने पूरे परिवार के साथ बात की थी। तब उसकी बहन ने उसे किसी बात की जानकारी नहीं दी थी। इसी बीच उसका ससुर भरत साह उनके घर आया और कहा कि तुम्हारी बहन नहीं है। सूचना पाकर मृतका के परिजन उसके ससुराल सरैया गांव पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि वो मृत जमीन पर पड़ी है। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

दो भाइयों की इकलौती बहन थी

स्वराज कुमार ने बहन के पति आदित्य साह, ससुर भरत साह, सास और ननद पर सोने की चैन को लेकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी। मृतका की मां धर्मशीला देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरेंडाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिएNBT फेसबुकपेज लाइक करें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here