Home Bihar Amit Shah Bihar Visit: सासाराम में बिगड़े हालात तो शाह का दौरा रद्द, केंद्रीय मंत्री की कल वाली रैली कैंसिल

Amit Shah Bihar Visit: सासाराम में बिगड़े हालात तो शाह का दौरा रद्द, केंद्रीय मंत्री की कल वाली रैली कैंसिल

0
Amit Shah Bihar Visit: सासाराम में बिगड़े हालात तो शाह का दौरा रद्द, केंद्रीय मंत्री की कल वाली रैली कैंसिल

[ad_1]

नीलकमल, पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द (अमित शाह News) कर दिया गया है। सम्राट अशोक की जयंती को लेकर आयोजकों ने सासाराम में दिग्गज बीजेपी नेता की रैली रखी थी। जिसमें अमित शाह रविवार को शामिल होने के लिए पहुंचने वाले थे। अब पार्टी सूत्रों ने कंफर्म किया है कि अमित शाह का सासाराम दौरा कैंसिल कर दिया गया है। जिस तरह से सासाराम और नालंदा में रामनवमी पर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई। उसके बाद से दोनों जिलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। यही नहीं इलाके में धारा-144 (Sasaram Article 144) भी लगाई गई है। ऐसे में पार्टी ने अमित शाह के सासाराम दौरे को रद्द कर दिया है।

अमित शाह नहीं जाएंगे सासाराम

अमित शाह रविवार को बीजेपी की ओर से आयोजित सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर सासाराम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले थे। 2 अप्रैल को सासाराम के रेलवे मैदान में ये समारोह होना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है।

सासाराम-नालंदा में तनाव के बीच आज पटना आ रहे Amit Shah, क्या कल रोहतास में हो पाएगी रैली?

इसलिए कैंसिल हुआ शाह का प्रोग्राम

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिले में बिगड़े हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने इंटरनेट सेवा 2 दिन के लिए बंद कर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दिया। इसका मतलब यह हुआ कि चार व्यक्ति से ज्यादा लोगों का जमावड़ा धारा 144 लगे रहने तक नहीं हो सकता। ऐसे में अमित शाह का सासाराम का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

अमित शाह 6 महीने के अंदर 5वीं बार आ रहे बिहार, सम्राट चौधरी ने बताया पूरा ‘प्लान’

नीतीश से अब नहीं संभल रहा बिहार: सम्राट चौधरी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नवादा का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रहेगा। वहीं नालंदा और सासाराम में हिंसक झड़प के बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर अटैक किया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के आकंठ में डूबे नीतीश कुमार से अब बिहार संभल नहीं रहा। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के राज में अपराध चरम पर है। गुंडे फल फूल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कट्टरपंथियों की ओर से हिंदुओं को त्योहारों पर निकलने वाली झांकी और शोभायात्रा पर पथराव किया जाने लगा है। यह सब देखते हुए भी नीतीश सरकार की पुलिस भी मूकदर्शक की तरह चुपचाप सब कुछ देख रही है।

नीतीश बाबू! बहुत साल तक आया राम गया राम कर लिया, अब आपके लिए BJP के दरबाजे हमेशा के लिए बंद: अमित शाह

इसलिए अहम है शाह का ये दौरा

अब तय कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह रविवार को नवादा में तय कार्यक्रम के तहत रैली करेंगे। फिर रविवार रात को ही वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शाह की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। इससे पहले शाह 25 फरवरी को बिहार आए थे और वाल्मिकीनगर में जनसभा को संबोधित किया था। पटना में किसान मजदूर समागम को संबोधित किया था। छह महीने के दौरान गृह मंत्री की यह पांचवीं बिहार यात्रा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here