
[ad_1]
बिहार के दरभंगा घराने के प्रसिद्ध गायक का निधन हो गया है। संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। घराने के प्रसिद्ध ध्रुपद गायक प. अभय नारायण मल्लिक का निधन हुआ है। मल्लिक कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका निधन उनके दिल्ली आवास पर हुआ है। संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियां उनके निधन से आहत हैं।

हाइलाइट्स
- पं. अभय नारायण का निधन
- ध्रुपद के स्तंभ का तारा टूट गया
- ध्रुपद के जाने-माने स्तंभ चल बसे
ध्रुपद का सितारा अस्त
शास्त्रीय संगीत के प्राचीनतम शैली ध्रुपद धमार के प्रख्यात गायक पं अभय नारायण मल्लिक 86 साल के थे। जिनका जन्म बिहार के दरभंगा मल्लिक घराने में हुआ। सेनीया परंपरा के गौहारवाणी शैली को गाने वाले पंडित अभय अपने घराने के वरिष्ठ गायक थे। देश-विदेश में अनेकों प्रस्तुति दी थी। अपने संगीत से लोगों का दिल जीता। संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और यूपी सरकार ने राजकीय सम्मान से नवाज़ा भी है।
अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें।
संगीत जगत में शोक
बिहार सरकार ने उन्हें संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “बिहारी हो तो ऐसा “ अवार्ड से नवाज़ा। पं अभय नारायण मल्लिक अपनी चंहुमुखी गायकी के लिए शास्त्रीय संगीत की दुनिया में अलग पहचान रखते थे। उन्होंने गुरू शिष्य परंपरा के तहत कई शिष्य बनाए। उनके पीछे दरभंगा मलिक घराने की 300 वर्षों की परंपरा और उनकी विरासत है। पंडित अभय के निधन से संगीत क्षेत्र में शोक की लहर है। ध्रुपद में पंडित अभय नारायण मल्लिक के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
[ad_2]
Source link