Home Bihar होमो सेक्स संबंध के बीच से निकली कत्ल की खौफनाक कहानी, बिहार के दानापुर में दो महिलाओं ने रची डेंजर साजिश

होमो सेक्स संबंध के बीच से निकली कत्ल की खौफनाक कहानी, बिहार के दानापुर में दो महिलाओं ने रची डेंजर साजिश

0
होमो सेक्स संबंध के बीच से निकली कत्ल की खौफनाक कहानी,  बिहार के दानापुर में दो महिलाओं ने रची डेंजर साजिश

[ad_1]

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से एक खौफनाक कहानी सामने आई है। प्रेम-प्रसंग में घटी इस घटना की चारों तरफ चर्चा हो रही है। पुलिस हैरान है। पुलिस ने इस मामले का परद-दर-परत खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक पवन राम की प्रेमिका रानी उर्फ बबली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ है, वो काफी चौंकाने वाला है। रानी उर्फ बबली ने पुलिस के सामने जो बात स्वीकार की है उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। पुलिस के मुताबिक दो महिलाओं के होमो सेक्स की वजह से पवन राम की हत्या की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है। सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार इसका खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रानी और पवन राम की पत्नी निशू का संबंध पवन की हत्‍या का कारण बन गया।

दो महिलाओं का समलैंगिक संबंध

पुलिस के मुताबिक रानी को थानाध्‍यक्ष सम्राट दीपक ने गिरफ्तार किया। उसके पास से मृतक को मोबाइल बरामद किया। उन्‍होंने बताया कि पिछले एक वर्ष पूर्व मृतक की पत्‍नी निशू से रानी एक अस्‍पताल में मिली थी। जिसके बाद निशू से बात करने लगी और उससे रानी को प्‍यार हो गया। रानी निशू के साथ रहना चाहती थी। रानी लड़का बनती थी। निशु को अपनी पत्नी बनाती थी। रानी उसके घर पर भी चली जाती थी। इसी क्रम में पवन से रानी का जान पहचान हो गया। उसके साथ भी रानी ने अवैध संबंध बनाया। ताकि वो निशू के साथ वह रह सके। रानी उसके घर जाकर कई बार रही थी। जिसका पवन राम विरोध करता था।

अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें।

होमो सेक्स में हत्या

पुलिस ने खुलासा किया कि एक माह पूर्व रात्रि में पवन के घर रानी गयी। जिसको लेकर पवन का पत्‍नी से झगड़ा हुआ उसने रानी को भला बुरा कहा था। जिससे रानी लौट आयी। जिसके बाद रानी पवन को होमो सेक्स के रास्ते में रोड़ा मानते हुए उसकी हत्या करा दी। रानी ने इसके लिए हत्या की बकायदा सुपारी दी। मृतक पवन का मोबाइल भी उसके पास बरामद किया गया। रानी के मोबाइल में निशू के साथ फोटो एवं बातचीत का पता चला है। रानी निशू के साथ रहना चाहती थी। उन्‍होने कहा कि पहले ही पांचो आरोपियों को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रानी को भी न्‍यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

‘इश्क कमीना’…रूठे प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, बिहार के दानापुर की ये कहानी आपको हैरान कर देगी

क्या था पूरा मामला

दानापुर में तीन दिन पहले भूसौला इलाके में ट्रैक्टर चालक पवन राम की हत्या हो गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पटना पश्चिमी के सिटी एसपी राजेश कुमार ने इस हत्याकांड का परत-दर-परत खुलासा किया था। सिटी एसपी ने बताया कि 21 फरवरी की सुबह उसरी-सरारी मार्ग पर पाटली ग्रामी के पास ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां देखा कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर पर बैठा है। उसके सिर में गोली मारी गई है। पुलिस ने वहां मौजूद मथुरा राम के बयान पर शाहपुर थाना कांड सं0-124 / 23 दर्ज किया। उसके बाद पुलिस ने हत्या की वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें सूरज कुमार, लालकोठी दानापुर, नवीन कुमार अकलुचक शाहपुर, गोविंद कुमार, सगुना और प्रिंस कुमार, नया टोला दानापुर को गिरफ्तार किया गया।

Begusarai News : प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर हुई थी महिला की हत्या, पति ने 1.5 लाख में किया था मर्डर का सौदा

प्रेमिका ने कराई हत्या

आरोपी सूरज कुमार ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसकी मौसी रानी कुमारी मृतक पवन राम से बातचीत करती थी। दोनों का मिलना-जुलना था। कुछ दिनों से पवन राम ने उसकी मौसी से बातचीत बंद कर दिया था। उसके बाद उसकी प्रेमिका रानी ने सूरज से संपर्क साधा। रानी ने सूरज को सुपारी दी। पवन की हत्या करने को कहा। उसके बाद सूरज, राहुल और प्रिंस कुमार इस हत्या के लिए तैयार हो गए। रानी ने सौदा एक लाख में तय किया। साथ ही एडवांस के रूप में बीस हजार रुपये दिये। उसके बाद नवीन कुमार और गोविंद कुमार ने दो पिस्तौल किराये पर लिए। घटना के दिन आरोपियों ने पवन कुमार को बालू गिराने के बहाने सुनसान इलाके में बुलाया। उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या में दो पिस्तौल का प्रयोग किया गया। एक पिस्तौल को आरोपियों ने गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने एक पिस्तौल को बरामद कर लिया है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि, गिरफ्तार लोगों ने होमो सेक्स वाली बात नहीं बताई थी। रानी की गिरफ्तारी के बाद ये खुलासा हुआ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here