
[ad_1]
रविवार को ही सुशील मोदी ने छपरा जहरीली शराबकांड के बाद जेडीयू से 7 सवाल पूछे थे। अब इन्हीं सवालों पर JDU ने सुशील कुमार मोदी पर पलटवार किया है। जवाबी हमला संजय सिंह ने ही किया है और बिंदूवार सुशील मोदी के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें ज्ञानवर्धन करने को कहा है।
संजय सिंह का जवाबी हमला
- जनवरी 2022 में विशेष न्यायालय के गठन के बाद कुल 1 अभियुक्त को उम्र कैद की सजा
- जनवरी 2022 से अब तक 198 अभियुक्तों को 5 वर्ष, 9 अभियुक्तों को 6 वर्ष, 23 अभियुक्तों को 7 वर्ष, छह अभियुक्तों को 8 वर्ष और 33 अभियुक्तों को 10 वर्ष की सजा
- पहले के जहरीली शराब कांड के केसों में 12 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा
- बिहार मद्यनिषेध अधिनियम 2016 की धारा- 42 में कनविक्शन के बाद मुआवजा वसूली का प्रावधान
- गोपालगंज खजूर बन्नी जहरीली शराब के मामले में अभियुक्तों के कनविक्शन के बाद मुआवजा वसूली की कार्यवाही
- पटना हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक
- 1 अप्रैल 2022 से अभी तक शराब पीने के आरोप में 1,65,554 आरोपी गिरफ्तार
- 1,52,016 शराब पीने वाले अभियुक्तों को सजा सुनाई गई
- 1,48,251 अभियुक्तों को 2000 से लेकर 5000 रुपये तक का जुर्माना
- 3,576 अभियुक्तों को 1 महीने की सजा
- 189 अभियुक्तों को 1 साल की सजा
क्या पूछा था सुशील मोदी ने
इसी रविवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने शराबबंदी के मुद्दे पर नीतीश कुमार की सरकार से सात सवालों का जवाब मांगा था। सुशील मोदी ने कहा था कि सरकार को बेहद ईमानदारी और पारदर्शिता से इन सवालों का जवाब देना चाहिए, ताकि शराबबंदी कानून लागू करने में जो गलतियां हुईं, उन्हें सुधारा जा सके।
[ad_2]
Source link