Home Bihar सीतामढ़ी लाउडस्पीकर विवाद में अबतक 49 गिरफ्तार, कई लोग घर छोड़कर फरार.. जानिए मामला

सीतामढ़ी लाउडस्पीकर विवाद में अबतक 49 गिरफ्तार, कई लोग घर छोड़कर फरार.. जानिए मामला

0
सीतामढ़ी लाउडस्पीकर विवाद में अबतक 49 गिरफ्तार, कई लोग घर छोड़कर फरार.. जानिए मामला

[ad_1]

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के धरहरवा गांव में शुक्रवार की शाम लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। इसके बाद से पुलिस प्रशासन एक्शन में है। मामले में पुलिस ने परिहार थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। अबतक 49 उपद्रवी तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से उपद्रवी, पत्थरबाजों की पहचान वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर की गई है। गांव फिलहाल पुलिस छावनी में तब्दील है। घटना वाले गांव में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।


डीएम-एसपी ने खुद संभाला मोर्चा

विवाद को लेकर डीएम मनेश कुमार मीणा और एसपी हरकिशोर राय ने समय रहते स्थिति को भांप लिया था। दोनों पूरी रात धरहड़वा गांव में मुस्तैद रहे। स्थिति नियंत्रण में होने के बाद दोनों अधिकारी सुबह में जिला मुख्यालय लौटे। रात्रि में दोनों वरीय पदाधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला था। तभी जाकर यह विवाद थमा। शनिवार को फिर डीएम और एसपी गांव में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शांति बहाली को लेकर दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में गांव में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के बाद दोनों अधिकारी वापस प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ घंटों मंत्रणा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य बताया जा रहा है। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन अब भी पूरी तरह सतर्क है।

गांव में हर जगह पुलिस तैनात

विवाद के बाद शांति बहाली के लिए डीएम-एसपी की ओर से पुलिस पदाधिकारी के साथ धरहरवा गांव में बड़ी संख्या में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। गांव में चप्पे – चप्पे पर पुलिस तैनात है। गांव में खुद डीएसपी हेडक्वार्टर से राकेश रंजन कुमार और रामाकृष्ण कैंप रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक प्रखंडों के बीडीओ और सीओ की भी तैनाती की गई है। गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है। दुकानें बंद हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिसिया कार्रवाई के भय से काफी संख्या में लोग गांव छोड़कर भाग चुके हैं। बता दें कि पत्थरबाजों के हमले से सदर डीएसपी सुधीर कुमार समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी एवं दर्जन भर आमलोग जख्मी हो गए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here