Home Bihar सिवान में बिजली विभाग का बकाया वसूलने गए इंजीनियर की पिटाई

सिवान में बिजली विभाग का बकाया वसूलने गए इंजीनियर की पिटाई

0
सिवान में बिजली विभाग का बकाया वसूलने गए इंजीनियर की पिटाई

[ad_1]

Siwan Crime News: बिहार के सिवान में इंजीनियर की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित इंजीनियर मुखिया के घर बिजली विभाग का बकाया वसूलने गए थे। इसी दौरान गांव के मुखिया और समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान इंजीनियर की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

सीवान फायर न्यूज
सिवान: बिहार के सिवान में बिजली कंपनी के सहायक अभियंता की लोगों ने पिटाई कर दी। बाद में उनकी गाड़ी में भी आग लगा दिया। जिससे स्कॉर्पियो गाड़ी धू-धू कर जल गई। घटना दरौंदा प्रखंड के चकरी गांव की है। इस दौरान महराजगंज अनुमंडल के सहायक विद्युत अभियंता शकील अहमद का सिर फट गया और उन्हें काफी चोट लगी है। वे किसी तरह जान बचा कर वहां से निकले। बाद में मामले की जानकारी अपने अधिकारियों और पुलिस को दी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पहले महराजगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बिजली बिल का बकाया वसूलने मुखिया के घर पहुंचे थे

बताया जा रहा है कि शकील अहमद चकरी गांव में बिजली का बकाया राशि वसूलने पहुंचे थे। इस दौरान वे पांडेयपुर के मुखिया निरंजन सिंह के घर गए। तभी किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि मारपीट हो गई। बिजली कंपनी में सहायक अभियंता शकील अहमद ने मुखिया निरंजन सिंह और उनके समर्थकों पर मारपीट करने और गाड़ी जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकयत किया है कि निरंजन सिंह चकरी में लूप लाइन से चोरी का बिजली जला रहे थे। जब वे इसकी जांच करने गए तो मुखिया और उनके परिजनों ने मारपीट शुरू कर दिया। और बाद में गाड़ी जला दी। किसी तरह से वह जान बचाकर वहां से भागे।

मुखिया का आरोप कार्यपालक अभियंता से शिकायत पर भड़के थे सहायक अभियंता

वहीं, दूसरी तरफ मुखिया निरंजन सिंह ने सहायक अभियंता पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कार्यपालक अभियंता से कुछ दिनों पहले शकील अहमद की शिकायत की थी। जिससे सहायक अभियंता भड़के थे। इसी नाराजगी में वे घर पहुंच कर मारपीट करने लगे। मुखिया ने कहा कि फंसाने के लिए खुद गाड़ी में आग लगा दी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here