Home Bihar शिकंजे में ‘आजाद हिंद फौज’ का सरगना… कौन है नितेश सिंह, बिहार पुलिस ने क्यों रखा 50 हजार का इनाम

शिकंजे में ‘आजाद हिंद फौज’ का सरगना… कौन है नितेश सिंह, बिहार पुलिस ने क्यों रखा 50 हजार का इनाम

0
शिकंजे में ‘आजाद हिंद फौज’ का सरगना… कौन है नितेश सिंह, बिहार पुलिस ने क्यों रखा 50 हजार का इनाम

[ad_1]

शिवहर: बिहार के बड़े अपराधियों में शुमार और प्रतिबंधित संगठन ‘आजाद हिंद फौज’ का सरगना नितेश सिंह गिरफ्तार हो गया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसको गिरफ्तार किया है। नितेश सिंह, बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जिलों में एक्टिव था। बिहार पुलिस की ओर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 45 वर्षीय नितेश उर्फ महाराज को लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूति खंड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

शिवहर का रहने वाला है नितेश सिंह

मूल रूप से शिवहर जिले के रहने वाले नितेश कुमार सिंह कई बड़े मामले में आरोपी है। 2016 में मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल इलाके में हुई सामूहिक हत्या की वारदात में वो आरोपी था। एसटीएफ ने बताया कि बिहार पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, मोतिहारी में ये सनसनीखेज कांड 26 अगस्त, 2016 को सामने आया था। जिसमें पकड़ीदयाल थाने की सिरहा पंचायत में बाइक सवार 6 लोगों ने एक घर में घुसकर आधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी।

मुजफ्फरपुर: कुछ यूं पकड़ा गया क्राइम का विपिन, सिर पर सवार थे शनि, मंदिर के पास ही कार का एक्सीडेंट

2005 में आजाद हिंद फौज का किया था गठन

डीएसपी एसटीएफ विमल कुमार सिंह ने कहा कि नितेश ने कबूल किया कि उसने 2005 में आजाद हिंद फौज का गठन किया। अपने रिश्तेदारों की हत्या का बदला लेने के लिए उसने माओवादी नेताओं कैलाश राम, रामचंद्र साहनी की हत्या की थी। इनके अलावा शिवजी राम और सुनील गुप्ता की भी हत्या की गई थी। नीतीश ने यह भी कबूल किया कि, उनकी हालिया हत्या 2019 में एक स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति राजेश राय ने की थी।

Nawada Crime News: बेगूसराय से आकर घटनाओं को देते थे अंजाम! जानिए पांडेय और तिवारी गिरोह के 9 सदस्य कैसे हुए गिरफ्तार

बिहार के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 17 केस

अधिकारी ने कहा कि शिवहर एसपी ने खूंखार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश एसटीएफ से मदद मांगी थी। उसके अनुसार एक टीम गठित की गई थी। पुलिस ने कहा कि, नितेश बिहार के अलग-अलग जिलों में जघन्य अपराध के 17 मामलों में शामिल था। एसटीएफ डीएसपी ने कहा कि, उन्होंने मामले पर काम किया और पता चला कि नितेश, जो बिहार के कुछ जिलों में आतंक का प्रतीक था। अवध बस स्टेशन के पास खड़ा था और अपने कुछ साथियों का इंतजार कर रहा था। मौके पर एक टीम भेजी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here