Home Bihar वंदे भारत एक्सप्रेस पर अब तक कहां-कहां पथराव? जानिए किस-किस रूट पर चलती है ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस पर अब तक कहां-कहां पथराव? जानिए किस-किस रूट पर चलती है ट्रेन

0
वंदे भारत एक्सप्रेस पर अब तक कहां-कहां पथराव? जानिए किस-किस रूट पर चलती है ट्रेन

[ad_1]

नील कमल, पटना: देश के पहले वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच की गई थी। तब तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और आम यात्रियों ने नई दिल्ली से वाराणसी तक का सफर महज 8 घंटे में पूरा किया था। फिलहाल रेल मंत्रालय अश्वनी वैष्णव संभाल रहे हैं। रेल मंत्री के बयान के अनुसार इसी फाइनेंशियल ईयर में रेल मंत्रालय की ओर से 27 वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की योजना बनाई गई है।

अब तक कितनी बार वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव?

वंदे भारत एक्सप्रेस पर सबसे पहले फरवरी 2019 में उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में वाराणसी-लखनऊ रेल रूट पर पथराव किया गया था। कई कोच के शीशे तोड़ दिए गए थे। इसके पहले जब वंदे भारत ट्रेन का इस रूट पर ट्रायल किया जा रहा था, उस वक्त भी असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया था। 15 दिसंबर 2022 को दुर्ग-भिलाई स्टेशन के बीच नागपुर-बिलासपुर रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इस ट्रेन का परिचालन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 दिसंबर 2022 को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था।

बंगाल के मालदा जिले में ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस पर चले पत्थर, पत्थरबाजी से कई यात्री घायल
इसके बाद 30 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लेकिन ट्रेन परिचालन के तीसरे ही दिन पश्चिम बंगाल के मालदा में असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर कोच के शीशे को तोड़ दिया। मालदा की घटना के दूसरे दिन बिहार के कटिहार में भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने की घटना सामने आई।

कितने वंदे भारत एक्सप्रेस का हो रहा परिचालन?

देश के पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुआ था। पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी 2019 में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। देश का दूसरा सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच किया जा रहा है। तीसरा वंदे भारत एक्सप्रेस महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर तक चलाई जा रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के ऊना से पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से होते हैं नई दिल्ली तक चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है। पांचवी वंदे भारत ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर के बीच चलाई जा रही है। इसके अलावे नागपुर बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन भी शुरू किया जा चुका है।

वंदे भारत पर पथराव, बिहार पर आरोप…इशारों में ममता बनर्जी ने दर्शाया दिल्ली से दिल्लगी!
जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सहारनपुर-दिल्ली रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा भी कर चुके हैं। इसके अलावे रेल मंत्री के अनुसार उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वाराणसी से कोलकाता के बीच शुरू हो रहे वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन वाया पटना होगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में रेल मंत्रालय ने 27 वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here