Home Bihar ‘लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी Nitish Kumar सरकार’, केंद्रीय मंत्री के दावे से सियासी हड़कंप

‘लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी Nitish Kumar सरकार’, केंद्रीय मंत्री के दावे से सियासी हड़कंप

0
‘लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी Nitish Kumar सरकार’, केंद्रीय मंत्री के दावे से सियासी हड़कंप

[ad_1]

रांची: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार गिर जाएगी। महागठबंधन सरकार अस्थाई है। 5 महीने के अंदर दो विकेट सरकार के गिर गए हैं। तीसरा विकेट थर्ड अंपायर के पास पेंडिग है, कभी भी गिर जाएगा। रन नहीं बन रहा। दो-चार महीने के अंदर एक बार फिर बिहार सरकार गिर जाएगी। ये दावा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने किया है। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए पशुपति पारस ( Pashupati Kumar Paras ) ने कहा कि नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) के प्रधानमंत्री बनने का सपना बिखर जाएगा। वहीं, महागठबंधन में चल रहे सियासी घमासान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सियासी घमासान के पीछे की वजह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी है।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख ने कहा कि तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। तेजस्वी यादव के लिए धर्म संकट ये है कि एक ही गठबंधन में जेडीयू और कांग्रेस है। दोनों दलों के बड़े नेता प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पीएम पद के दावेदार हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार जब एनडीए से अलग होकर बिहार में महागठबंधन की मदद से सरकार बनाई, उसी वक्त हमलोगों ने इसे बेमेल गठबंधन करार दिया था। सरकार के गठन के 5-6 माह भी नहीं हुए, महागठबंधन में किस तरह के हालात पैदा हो गए हैं। इसीसे अंदाजा लगा सकते हैं कि आगे क्या होगा। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन टूट जाएगा। नीतीश कुमार का सपना, सपना ही रह जाएगा।

अब तक गिरे सरकार के दो विकेट

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में महागठबंधन है। वही राष्ट्रीय स्तर पर यूपीए है। यूपीए में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी हैं। कांग्रेस कभी भी नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट के तौर पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के अंदर ‘एक अनार सौ बीमार’ की स्थिति बनी है। बिहार में चल रहे सियासी घमासान पर चुटकी लेते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार बने हुए पांच माह ही हुए, पांच माह के अंदर ही दो विकेट गिर चुके हैं। तीसरा कभी भी गिर सकता है।

एनडीए में आ जाएं चिराग पासवान

पशुपति कुमार पारस से जब चिराग पासवान को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें ( चिराग ) एनडीए में आने की सलाह दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि व्यक्ति नहीं, वक्त बलवान होता है। हम तो शुरू से ही चिराग पासवान को सलाह दे रहे थे कि एनडीए के साथ रहें, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। पशुपति पारस ने कहा कि एक बार फिर कह रहा हूं, चिराग पासवान एनडीए के साथ आ जाएं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here