
[ad_1]
मृतकों की पहचान शंभू कुमार और गोपाल प्रसाद सिंह के तौर पर हुई है। दोनों रिश्ते में साला-बहनोई थे। बताया जाता है कि झारखंड के बोकारो से अपने चाची के निधन के बाद दाह संस्कार करने के लिए एंबुलेंस से शव लेकर वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। दोनों मृतक बेगूसराय जिला के नावोकोठी के रहने वाले थे। बोकारो में शांति देवी ( रिश्ते में चाची ) के निधन पर मातमपुर्सी के लिए पहुंचे थे। उसके बाद बोकारो से महिला के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, महिला के निधन से परिवार पहले से ही शोकाकुल था, वहीं दो अन्य लोगों की मौत की खबर ने परिजनों को बेहाल कर दिया है।
[ad_2]
Source link