Home Bihar मैथिली कवि रवींद्र नाथ ठाकुर का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली आखिरी सांस, CM नीतीश ने जताया दुख

मैथिली कवि रवींद्र नाथ ठाकुर का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली आखिरी सांस, CM नीतीश ने जताया दुख

0
मैथिली कवि रवींद्र नाथ ठाकुर का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली आखिरी सांस, CM नीतीश ने जताया दुख

[ad_1]

पटना: मैथिली कवि और गीतकार रवींद्र नाथ ठाकुर (Maithili poet and lyricist Rabindra Nath Thakur) का बुधवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। ठाकुर के पुत्र ने यह जानकारी दी। रवींद्र नाथ ठाकुर के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


रवींद्र नाथ ठाकुर के जयेष्ठ पुत्र और पेशे से पत्रकार अविंद्र ठाकुर ने फोन पर बताया कि उनके पिता करीब डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित थे और बुधवार को नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि गुरुवार को हरिद्वार में उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रवींद्र नाथ ठाकुर के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां
बिहार के पूर्णिया जिला के धमदाहा निवासी रवींद नाथ ठाकुर बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा गठित के मैथिली अकादमी के निदेशक सह सचिव पद पर आसीन रहे थे। रवींद्र नाथ ठाकुर के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

सीएम ने कहा : मैथिली साहित्य की अपूरणीय क्षति
रविंद्रनाथ ठाकुर ठाकुर के निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रवींद्र नाथ ठाकुर अपने मंचीय गायन के लिए मैथिली भाषियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने मैथिली में अनेक पुस्तकों की रचना की। उनके निधन से साहित्य विशेषकर मैथिली साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here