Home Bihar मुजफ्फरपुर के किन्नर की लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट, बीच में घुसी पुलिस

मुजफ्फरपुर के किन्नर की लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट, बीच में घुसी पुलिस

0
मुजफ्फरपुर के किन्नर की लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट, बीच में घुसी पुलिस

[ad_1]

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। इस कहानी में वो सबकुछ है, जो एक फिल्म की पटकथा के लिए चाहिए होता है। बस इस कहानी में हीरो ही खलनायक बन गया है। मामला मुजफ्फरपुर के सिद्दीकी लेन की रहने चंदा(किन्नर) से जुड़ा है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियार पानापुर का रहने वाले पंकज कुमार साह को चंदा से प्यार हो गया। दोनों आर्केस्ट्रा में काम करते थे। एक साथ रहते-रहते दोनों को प्यार हो गया। जीने-मरने की कसमें खाते हुए दोनों शादी करने का फैसला किया। उसके बाद दोनों ने हिंदू-रीति रिवाज से शादी कर ली।

पांच साल तक साथ रहे

शादी के पांच साल बाद तक दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। पांच साल बाद पंकज का मन चंदा से भर गया। उसने चंदा से अलग रहने का फैसला किया। पंकज ने दूसरी शादी रचाने की बात सोची। उसके बाद दोनों के संबंध बिगड़ गये। मामले में किन्नर चन्दा देवी ने मोतीपुर थाना में अपने कथित पति पंकज कुमार साह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। आवेदन के साथ सबूत के तौर पर उसने अपनी शादी की तस्वीरें भी जमा की है। नगर थाना क्षेत्र के सिद्की लेन की रहनेवाली चन्दा ने कहा है कि वह अपनी दो बहनों और मां के भरण पोषण के लिए आर्केस्ट्रा में डांस किया करती थी। इस दौरान पांच साल पूर्व पंकज कुमार साह से मुलाक़ात हुई।

MP: 25 दिन में दुल्हन ने की दो शादी… दूसरे के साथ सुहागरात से पहले हो गया ‘खेला’

दोनों के बीच प्यार और शादी

चंदा ने बताया कि काम के दौरान दोनो में प्रेम हुआ। फिर क्या था। वर्ष 2018 में दोनों ने हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली। कहा गया है कि दोनों विगत पांच वर्षों से पति पत्नी की तरह रह रहे हैं। इस दौरान चन्दा ने अपनी कमाई से पंकज के लिए मकान बनवाया। आरोप है कि अब पंकज दूसरी शादी करने जा रहा है। उसे घर से निकाल दिया है। उसका पैसा भी उसे वापस नहीं किया है। चंदा का आरोप है कि उसके पति द्वारा कथित रूप से जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। अब उससे छुटकारा पाने के लिए उसका पति उसकी हत्या भी कर सकता है।
​​Same Sex Marriage: बचपन की सहेलियों ने साथ जीने मरने की खाई कसम, मंदिर में फेरे लेकर पहुंच कोर्ट, लेकिन…

पुलिस ने शुरू की जांच

चंदा का कहना है कि उससे पैसे ऐंठने के बाद युवक के परिजन उसकी दूसरी शादी करना चाहता है। ऐसा वह होने नहीं देगी। शादी करने के बाद उसने युवक का घर बनवाया था। काफी पैसे नजराने के तौर पर दिए। अब वह युवक उसे ठुकरा रहा है। कहता है कि कैसी शादी, कौन सा पति। वह थाने जाएगी। किन्नर समुदाय को भी इकट्ठा करेगी। उधर, आरोपित युवक पंकज कुमार साह का कहना है कि कोई शादी किन्नर से नहीं हुई है। वह उसके साथ ऑर्केस्ट्रा में काम करता था। इस दौरान किन्नर ने उसे जाल में फंसा लिया। उसे गुलाम की तरह रखना चाहती है। पूरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि दिए गए आवेदन पर जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here