Home Bihar मधुबनी में महिला सहित तीन लोगों की हत्या से हड़कंप

मधुबनी में महिला सहित तीन लोगों की हत्या से हड़कंप

0
मधुबनी में महिला सहित तीन लोगों की हत्या से हड़कंप

[ad_1]

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र में शनिवार को भूमि विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।बताया जाता है कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई जबकि दो लोगों की अत्यधिक पिटाई से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सोहरवा गांव में शनिवार को एक जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ गए और मारपीट होने लगी। इस दौरान बात और बिगड़ गई और गोली चलने लगी।

जमीन विवाद में चली गोली

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस विवाद में गोली लगने से नवल कुमार (28) नामक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अत्यधिक पिटाई से दूसरे पक्ष की बिजली देवी (65) और प्रभास कुमार (26) की चोट लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

‘पहले पूछा पापा का पता फिर 8 साल की बच्ची को मार दी गोली’, बिहार में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप

सात लोग हिरासत में

उन्होंने कहा कि इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। घटना के बाद पूरे जिले में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। वहीं एक साथ तीन हत्या होने से लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

1

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here