Home Bihar बिहार में फिर गरजीं बंदूकें; बेगूसराय में बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

बिहार में फिर गरजीं बंदूकें; बेगूसराय में बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

0
बिहार में फिर गरजीं बंदूकें; बेगूसराय में बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

[ad_1]

बेगूसराय में बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली

बेगूसराय में बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। शनिवार देर रात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। इसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र नागदह मोहल्ले की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार की देर रात कुछ बदमाश नागदह मोहल्ला में हंगामा कर रहे थे। दोनों युवक भी इसी दौरान अपने घर लौट रहे थे। दोनों ने हंगामा कर रहे बदमाशों का हल्ला-गुल्ला करने से मना किया। गुस्से में आकर बदमाशों को दोनों को गोलियों से भून डाला। मृतक की पहचान सिंघौल ओपी क्षेत्र के नागदह मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय रामकुमार महतो के रूप में हुई है। जबकि गजेंद्र कुमार (30) घायल है।

चौठारी की रस्म पूरा कर घर लौट रहे थे दोनों

परिजनों ने बताया कि राम कुमार महतो गजेंद्र के साथ सिंघिया गांव से पुत्री की शादी की चौठारी की रस्म पूरा कर अपने घर लौट रहे थे। घर के पास कुछ बदमाश हंगामा कर रहे थे। राम कुमार ने विरोध किया तो बदमाश गोलीबारी करने लगे। बदमाशों ने उसके छाती और चेहरे पर कई गोलियां दागी। इससे उसकी मौत हो गयी। गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस

गोलीबारी के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here