Home Bihar बिहार में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, लू की चपेट में 18 जिला… जानिए अपने जिले का तापमान

बिहार में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, लू की चपेट में 18 जिला… जानिए अपने जिले का तापमान

0
बिहार में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, लू की चपेट में 18 जिला… जानिए अपने जिले का तापमान

[ad_1]

Bihar Temperature: बिहार सहित देश के कई राज्‍यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बिहार के 18 जिले लू की चपेट में है। आज सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज जिले का रहा। किशनगंज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 25.5 सेल्सियम रहा है। मौसम विभाग ने अगले दिन भी लू का अलर्ट (Heat Wave Alert) जारी किया है।

बिहार का तापमान
बिहार में चल रही लू से लोगों का बुरा हाल है
पटना:बिहार में चल रही लू की वजह से अप्रैल के महीने में ही अधिकतम तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य के कई जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। तापमान में दिनों-दिन वृद्धि हो रही है। बढ़ते तापमान की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। केंद्र के मुताबिक, बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में लू चली। लू की वजह से दोपहर में बहुत कम लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। आज भी पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा है। बता दें, मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि सोमवार को ये 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।आइए जानते हैं आज बुधवार को बिहार के जिलों का कितना रहा तापमान…

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
पटना 43.5 26.5
गया 43.2 22.3
भागलपुर 42.2 25.5
पूर्णिया 40.6 25.6
पश्चिम चंपारण 42.4 21.4
मुजफ्फरपुर 40.0 26.0
सारण 41.6 23.5
दरभंगा 41.2 24.5
अररिया 39.2 26.0
भागलपुर 42.8 21.0
रोहतास 43.2 24.5
पूर्वी चंपारण 42.0 23.2
शेखपुरा 43.6 25.7
जमुई 42.9 23.7
भोजपुर 42.6 26.7
वैशाली 41.8 23.4
सीतामढ़ी 41.5 20.9
औरंगाबाद 42.4 24.7
बेगूसराय 41.6 22.4
खगड़िया 43.2 22.4
बांका 43.2 22.9
कटिहार 40.3 22.6
नवादा 43.3 22.4
नालंदा 42.8 23.5
अररिया 37.4 26.0
सिवान 43.0 26.0
समस्तीपुर 40.8 26.0
सहरसा 40.7 21.5
किशनगंज 37.0 25.5

बता दें, बिहार में चल रही लू और बढ़ते तापमान को देखिए हुए पटना, गया सहित कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरेंडाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिएNBT फेसबुकपेज लाइक करें

पढ़ें लेटेस्टबिहारकी ताजा खबरें लोकप्रियपटनासमाचारकी हिंदी वेबसाइट नवभारत टाइम्स पर

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here