Home Bihar बिहार के मंत्री जमा खान के ससुराल में गरजी बंदूकें, जमीन विवाद में खूनी जंग, जानिए पूरा मामला

बिहार के मंत्री जमा खान के ससुराल में गरजी बंदूकें, जमीन विवाद में खूनी जंग, जानिए पूरा मामला

0
बिहार के मंत्री जमा खान के ससुराल में गरजी बंदूकें, जमीन विवाद में खूनी जंग, जानिए पूरा मामला

[ad_1]

कैमूर : अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के ससुराल में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। गोलीबारी में पांच लोग घायल हुए हैं। मंत्री के इशारे पर मारपीट का आरोप लगाया गया। जमा खान के ससुर और उनके भाई के बीच 300 बीघे पुश्तैनी जमीन को लेकर काफी सालों से विवाद चल रहा है। कब्जे की लड़ाई में दोनों पट्टीदार उलझ गए। दोनों ओर से बंदूकें गरजने लगी। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। दूसरे पक्ष ने पुलिस-प्रशासन पर भी पक्षपात का आरोप लगाया।

मंत्री के ससुराल में गोलीबारी
चांद थानाक्षेत्र के हसरेव गांव में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान धारदार हथियार चमकाए गए। बंदूकों से फायरिंग भी की गई। जिसमें एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति जख्मी बताए जाते हैं। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हाथ में गोली लगी है। बाकी चार लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जख्मी बताए जाते हैं। एक पक्ष के चारों व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल भभुआ में किया जा रहा है। वहीं, गोली से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल भभुआ से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।

फायरिंग से मची अफरा-तफरी

घायलों में एक पक्ष की तरफ से दीवान फखरुद्दीन खान और उनका साला मोहम्मद इरफान खान, दीवान अक्षय खान और दीवान बन्ने खान हैं। जो धारदार हथियार और लाठी डंडे से घायल बताए जाते हैं। दूसरे पक्ष से दीवान तालिब खान हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जमा खान के ससुराल में जमीन का झगड़ा
चैनपुर के विधायक और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के ससुराल में विवाद चल रहा है। जहां उनके अपने ससुर दीवान कमरुद्दीन खान और उनके छोटे भाई दीवान फकरुद्दीन खान के बीच विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच 300 बीघे पुश्तैनी जमीन के बंटवारे की लड़ाई है। दूसरा पक्ष ने कहा कि मंत्री जमा खान की वजह से प्रशासन की ओर से उन्हें मदद नहीं मिल रही है।

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here