Home Bihar बिहारः ससुराल वालों ने दहेज के लालच में ले ली महिला की जान, खेत में जला रहे थे शव, पुलिस पहुंची तो हुए फरार

बिहारः ससुराल वालों ने दहेज के लालच में ले ली महिला की जान, खेत में जला रहे थे शव, पुलिस पहुंची तो हुए फरार

0

[ad_1]

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सिवान

द्वारा प्रकाशित: मेघा चौधरी
अपडेट किया गया गुरु, 03 मार्च 2022 11:15 AM IST

सार

दहेज के लोभियों ने बिहार में महिला की हत्या कर शव को जला दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामाले की जांच में जुटी हुई है। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का ारोप लगाया है।

ख़बर सुनें

दहेज के लोभियों ने बिहार में एक महिला की जान ले ली और उसके बाद बिना किसी को जानकारी दिए शव को जला दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोग जलती चिता को छोड़कर वहां से फरार हो गए। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि सिवान जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के कोईरिया हकाम गांव में संदिग्ध हालात में एक महिला की ससुराल में मौत हो गई, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के मायके वालों को बिना सूचना दिए शव को खेत में जला दिया। मृतका गोपालगंज जिले के सेमरावना गांव निवासी रामदर्शन सिंह की पुत्री सरिता कुमारी थी। सरिता की शादी 5 साल पहले कोईरिया हकाम गांव निवासी सोनू सिंह के साथ हुई थी। सरिता को एक तीन साल की बच्ची भी है।

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया की उन्होंने शादी में 3 लाख रुपये, मोटरसाइकिल और गहने दहेज के रूप में दिए थे। लेकिन शादी के बाद से ही वे लोग और पैसे की डिमांड करने लगे। मांग पूरी न करने पर सरिता को प्रताड़ित करते थे। अब उन्होंने साजिश के तहत सरिता की हत्या कर उसके शव को जला दिया।

पुलिस ने बताया कि एक फोन आया था, जिसमें बताया गया कि एक महिला को उसके ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मार दिया। अब महिला का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस मामले की सूचना मिलते ही गांव में पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पास सही पता नहीं था इसलिए बहुत देर बाद पुलिस उस खेत तक पहुंची जहां ससुराल के लोग महिला के शव को जला रहे थे। घटना के बाद से सभी ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here