Home Bihar बक्सर: वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, काफिले में शामिल गाड़ी पलटी

बक्सर: वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, काफिले में शामिल गाड़ी पलटी

0
बक्सर: वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, काफिले में शामिल गाड़ी पलटी

[ad_1]

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बाल-बाल बच गए। बक्सर से पटना लौटने के दौरान डुमरांव के मठीला-नारायणपुर रोड पर सड़की पुल के पास हादसा हो गया। उनके काफिले की गाड़ी नहर में गिर गई। जो गाड़ी गिरी, वो कोरानसराय थाने की थी। उसके ठीक पीछे वाली गाड़ी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सवार थे।

अश्विनी चौबे दुर्घटना
बक्सर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की कारकेड की गाड़ी नहर में गिर गई। उसी गाड़ी के ठीक पीछे इनोवा में अश्विनी चौबे बैठे थे। कहा जा रहा है कि ड्राइवर की सूझ-बूझ से मंत्री अश्विनी चौबे की गाड़ी हादसे का शिकार होने से बच गई। इस एक्सीडेंट में कई लोग जख्मी हुए हैं। गाड़ी का चारों चक्का ऊपर की ओर हो गया था। बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे दिनभर काम निपटा कर शाम के वक्त पटना लौट रहे थे, तभी डुमरांव के मठीला-नारायणपुर पर सड़की पुल के पास हादसा हो गया।

अश्विनी चौबे सुरक्षित, पुलिसकर्मी घायल

हादसे के बाबत अश्विनी चौबे ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘बक्सर से पटना जाने के क्रम में डुमरांव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में कारकेड में चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी कुशल हैं। घायल पुलिसकर्मियों एवं चालक को लेकर डुमरांव सदर अस्पताल जा रहा हूं।’

कोरानसराय थाने की गाड़ी नहर में गिरी

जिस कार में अश्विनी चौबे सवार थे, वो इनोवा थी। ड्राइवर के सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। घायल पुलिसकर्मियों को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे डुमरांव सदर अस्पताल ले गए। चार पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल है। बक्सर से पटना जाने के दौरान डुमरांव के मठीला-नारायणपुर रोड के सड़की पुल के नहर में कोरानसराय थाने की गाड़ी गिर गई।

बक्सर से पटना लौटने के दौेरान हादसा

दरअसल, बक्सर के चौसा थर्मल पावर प्लांट में जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल रखा है। उनका कहना है कि सरकार उनको उचित मुआवजा नहीं दे रही है। किसानों के विरोध के बाद पुलिस ने बेरहम तरीके से कार्रवाई की। आधीरात को किसानों के घरों पर छापेमारी कर उसकी पिटाई की गई। इसके बाद से ही बक्सर क्षेत्र में बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर राजनीति बयानबाजी भी खूब हो रही है। इसी सिलसिले में आजकल अश्विनी चौबे बक्सर में कैंप किए हुए हैं। शाम में पटना लौटने के दौरान ये हादसा हो गया।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here