Home Bihar पत्नी से अनबन होने पर व्यवसायी ने खुद को मारी गोली

पत्नी से अनबन होने पर व्यवसायी ने खुद को मारी गोली

0
पत्नी से अनबन होने पर व्यवसायी ने खुद को मारी गोली

[ad_1]

नालंदा: बिहार के नालंदा से खुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी से अनबन के बाद एक व्यवसायी ने खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के बड़ी छरियारी गांव की है। गल्ला व्यवसायी ने सिर में पिस्तौल सटाकर खुद को गोली मार ली। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटनास्थल से देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है। मृतक कामेश्वर साव का पुत्र धर्मपाल कुमार है। परिजनों की माने तो पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने बताया कि वह थरथरी बाजार में गल्ला की दुकान चलाता था। धान खरीदारी में उसपर काफी कर्ज हो गया था। इससे वह काफी तनाव में चल रहा था। अधिक कर्ज होने के कारण अक्सर पत्नी से विवाद हो जाता था। शुक्रवार की दोपहर वह अपने घर में दूसरे तल्ले पर बने कमरे में था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर लोग चौंक गये। परिजन उसके कमरे में गये तो खून से लथपथ पड़ा था। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

पिता ने बताया कि डेढ़ साल पहले बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ला में उसकी शादी हुई थी। हाल ही में एक बच्चा हुआ है। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल से कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

रिपोर्ट- प्रणय राज

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here