Home Bihar पंजाब में यूपी-बिहार वाले आए निशाने पर: पंजाब CM के बयान पर बिहार में गुस्सा, सुशील मोदी बोले- कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे बिहार-यूपी वाले

पंजाब में यूपी-बिहार वाले आए निशाने पर: पंजाब CM के बयान पर बिहार में गुस्सा, सुशील मोदी बोले- कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे बिहार-यूपी वाले

0
पंजाब में यूपी-बिहार वाले आए निशाने पर: पंजाब CM के बयान पर बिहार में गुस्सा, सुशील मोदी बोले- कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे बिहार-यूपी वाले

[ad_1]

पटना15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर BJP ने जबरदस्त नाराजगी जताई है। UP और बिहार के लोगों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में BJP ने कड़े शब्दों में कांग्रेस को फटकर लगाई है। पंजाब में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने बिहार-यूपी के लोगों को पंजाब में फटकने नहीं देने की बात कही थी। अब इसे लेकर बिहार की सत्ताधारी पार्टियों ने कांग्रेस को निशाने पर ले लिया है।

सुशील मोदी ने कहा- चन्नी का बयान शर्मनाक
बिहार में सत्तारूढ़ BJP के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार ने बिहार के लोगों के खिलाफ पंजाब के CM पर जबरदस्त नाराजगी जताई। सुशील मोदी ने इस बयान को शर्मनाक बताया है। सुशील मोदी ने कहा है कि बिहारी इसके लिए प्रियंका गांधी और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। सुशील मोदी के साथ ही BJP से आने वाले बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी चन्नी के बयान को निंदनीय कहा है।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि बिहार और यूपी के लोगों ने देश ही नहीं विश्व में अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर पहचान बनाई है। लेकिन, जिस तरह से कांग्रेस ने इन दोनों राज्यों के लोगों को अपमानित करने की कोशिश की है। इसका जबाब पंजाब की जनता भी कांग्रेस को देगी।

JDU ने कहा- माहौल को खराब करने की हो रही कोशिश
पंजाब के CM के बयान पर जदयू ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। JDU की तरफ से प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि कुछ तथाकथित नेता चुनाव में वोटों के लोभ में देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। असल में पंजाब के रूपनगर में एक चुनावी सभा में चन्नी और प्रियंका एक साथ मंच पर मौजूद थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा- समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बातें नहीं कहनी चाहिए। वो फिर बोलीं- पंजाब पंजाबियों का है और पंजाब को पंजाबी ही चलाएंगे।

प्रियंका के इस भाषण पर CM चन्नी जोश में आ गए और बोले- प्रियंका पंजाबियों की बहू हैं, यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भइया यहां आकर यहां राज नहीं कर सकते हैं। यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। प्रियंका चन्नी के इस बयान पर मुस्कुराती रहीं और फिर ताली बजाईं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here