[ad_1]
देवेंद्र कश्यप | नवभारतटाइम्स.कॉम | अपडेट किया गया: 14 जनवरी 2023, रात 11:05 बजे
पटना: बिहार के पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री तेज प्रताप यादव ( Tej Pratap Yadav ) ने पहली बार बताया कि वे वृंदावन क्यों जाते हैं। शनिवार को बिहार के रोहतास में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे तेज प्रताप यादव ने कहा कि अभी पिता लालू यादव सिंगापुर में हैं। स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मैं उनकी स्वास्थ्य कामना के लिए वृंदावन के गिरिराज गोवर्धन पर्वत पर 21 किलोमीटर तक नंगे पाव परिक्रमा किया। इस दौरान तेज प्रातप ने कहा कि आज कोई भी नौजवान अपने माता-पिता के लिए वृंदावन नहीं जाता है। गर्लफ्रेंड के लिए जाता है।
[ad_2]
Source link