Home Bihar नपुंसक हैं नीतीश कुमार और बिहार सरकार! गुस्‍साए राज्‍यमंत्री अश्विनी चौबे ने CM कहा इस्‍तीफा दें और तपस्‍या को जाएं

नपुंसक हैं नीतीश कुमार और बिहार सरकार! गुस्‍साए राज्‍यमंत्री अश्विनी चौबे ने CM कहा इस्‍तीफा दें और तपस्‍या को जाएं

0
नपुंसक हैं नीतीश कुमार और बिहार सरकार! गुस्‍साए राज्‍यमंत्री अश्विनी चौबे ने CM कहा इस्‍तीफा दें और तपस्‍या को जाएं

[ad_1]

राज्‍य मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार से इस्‍तीफे की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। अश्विनी चौबे ने कहा कि मुख्‍यमंत्री को अब तपस्या के लिए चले जाना चाहिए। यह बात चौबे ने बिहार में लगातार हो रही नृशंस हत्‍याओं के बाद कहा है। उन्‍होंने कहा कि भागलपुर और अरवल में महिलाओं के साथ बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

नीतीश कुमार से इस्‍तीफे की मांग
कैमूर : बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। बिहार सरकार नपुंसक हो गई है। ये कहना है राज्‍यमंत्री अश्विनी चौबे का। उन्‍होंने कहा कि बिहार सरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। इस लिए बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिहार में महिलाओं को जला कर मार दिया जा रहा है। मां बेटी की हत्‍या कर दी जा रही है। राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि अरवल के अंदर दो-दो हत्याएं हुई। अपराधी गलत नीयत से घर में घुसे और मां-बेटी को जलाकर मार दिया। चौबे ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो किसी घटना को अंजाम देने से पहले सोच भी नहीं रहे हैं। घटना में दोनों मां-बेटी पर पेट्रोल डालकर उनकी हत्या कर दी गई। यह बिहार में क्या हो रहा है?
भागलपुर में महिला की निर्मम हत्या पर बिहार में सियासी बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा
जंगल राज की वापसी इस्‍तीफा दें नीतीश कुमार – अश्विनी चौबे
राज्‍य मंत्री ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगल राज की वापसी हो गई है। नीतीश कुमार के राज में बिहार में जंगलराज एक बार फिर से आ गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। वह बिहार के अंदर जंगलराज की वापसी करा कर अपना पीठ थपथपा रहे।
PFI के इशारे पर शकील मियां ने काटे हिंदू महिला के हाथ-पैर और स्तन? बीजेपी ने की जांच की मांग
इस्‍तीफा देकर तपस्‍वी हो जाएं नीतीश कुमार
भागलपुर के पीरपैंती में नीलम देवी की नाम की महिला की शकील अहमद नाम की म‍हिला की नृशंस हत्या पर राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर हमला बोला। सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में लगातार बड़ी घटनाएं हो रही हैं अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर तपस्वी हो जाना चाहिए।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here