
[ad_1]
राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। अश्विनी चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री को अब तपस्या के लिए चले जाना चाहिए। यह बात चौबे ने बिहार में लगातार हो रही नृशंस हत्याओं के बाद कहा है। उन्होंने कहा कि भागलपुर और अरवल में महिलाओं के साथ बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

राज्य मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगल राज की वापसी हो गई है। नीतीश कुमार के राज में बिहार में जंगलराज एक बार फिर से आ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। वह बिहार के अंदर जंगलराज की वापसी करा कर अपना पीठ थपथपा रहे।
इस्तीफा देकर तपस्वी हो जाएं नीतीश कुमार
भागलपुर के पीरपैंती में नीलम देवी की नाम की महिला की शकील अहमद नाम की महिला की नृशंस हत्या पर राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर हमला बोला। सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में लगातार बड़ी घटनाएं हो रही हैं अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर तपस्वी हो जाना चाहिए।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
[ad_2]
Source link