
[ad_1]
इन विभागों की सुनवाई
लगभग डेढ़ महीने बाद शुरू हो रहे जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कई विभागों को लेकर जनता से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे। इसके लिए विभागों का चयन कर लिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण आदि विभागों से जुड़े मुद्दों की सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान जनता दरबार में सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद होते हैं।
कोविड गाइडलाइंस का करना होगा पालन
देश के दूसरे राज्यों की तरह ही बिहार में भी कोविड-19 की दस्तक दिखाई देने लगी है। राजधानी पटना भी इससे अछूता नहीं है। राजधानी के कई इलाकों से कोरोना मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। यही वजह है जनता दरबार में आने वालों के लिए विशेष गाइडलाइन तैयार की गई। जनता दरबार में आने वालों के लिए मास्क पूरी तरीके से अनिवार्य किया गया है।
जनता दरबार के बाद सीएम करेंगे कैबिनेट मीटिंग
जनता दरबार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक में भी शामिल होंगे। यह बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी। नीतीश कुमार जनता दरबार लगाने के बाद यहां से सीधे कैबिनेट में शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने हैं। जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निगाह होगी।
Nitish Kumar Iftar: सीएम नीतीश कुमार की इफ्तार में सियासत वाली ‘तकरीर’
[ad_2]
Source link