Home Bihar जहर उगलना बंद करें ओवैसी, बिहार में लौट आया है जंगलराज: गिरिराज सिंह का सीधा अटैक

जहर उगलना बंद करें ओवैसी, बिहार में लौट आया है जंगलराज: गिरिराज सिंह का सीधा अटैक

0
जहर उगलना बंद करें ओवैसी, बिहार में लौट आया है जंगलराज: गिरिराज सिंह का सीधा अटैक

[ad_1]

Giriraj Singh News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सीएम नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी पर आरोप लगाया कि वह भारत में जिन्ना राज लाना चाहते हैं और सीएम नीतीश पर उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज लौट आया है। आप सिर्फ जहर उगलना और जिन्ना के रास्ते पर चलना बंद कर दिजिए।

Giriraj-Singh

हाइलाइट्स

  • बेगूसराय के दौरे पर हैं गिरिराज सिंह
  • गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर बोला हमला
  • गिरिराज सिंह ने ओवैसी को भी निशाने पर लिया
  • गिरिराज बोले-बिहार में लौटा जंगलराज
बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने सोमवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर खूब हमला बोला। कहा कि ओवैसी जहर उगलना और जिन्ना के रास्ते पर चलना बंद करें। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर बिहार में बिगड़ती कानून हालत पर सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा। कहा कि ताली अगर सरदार को मिलती है तो गाली भी सरदार की होती है नीतीश कुमार को जंगलराज की उपाधि मिल रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह असदुद्दीन ओवैसी पर कहा कि ओवेसी जिन्ना के रास्ते पर जा रहे हैं। भारत नए भारत के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकसित हो रहा है। आप सिर्फ जहर उगलना और जिन्ना के रास्ते पर चलना बंद कर दिजिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि आज भारत जिस ऊंचाई पर जा रहा है उसका सपना ना तो कभी कांग्रेस ने देखा और ना ही ओवैसी देख रहे हैं। इसलिए औवेसी जिन्ना के रास्ते पर चलना बंद करें, भारत के रास्ते पर चलें। वहीं बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। गिरीराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय और बिहार में जबसे नीतीश कुमार बीजेपी को छोड़कर आरजेडी के साथ गए हैं तब से अपराध चरम पर हैं। नीतीश कुमार 2005 में लालू राज को जंगल राज कहकर आए थे, लेकिन अभी जो हालत है वह नीतीश कुमार के जंगल राज की उपाधि मिलेगा।
अगर बिहार और बेगूसराय में इथेनॉल की फैक्ट्री बनेगी तो ताली आपकी बजेगी तो अपराध बढ़ने पर गाली भी आपको ही मिलेगा। बेगूसराय औधौगिक क्षेत्र में जिस तरह से यहां अपराध बढ़ेगा तो बाहर के लोग किस तरह देखेंगे। केंद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ से अधिक राशि से विकास कर रही है, लेकिन अपराधियों की वारदात से लोग सहमें हैं। चार दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय में है। सोमवार को बेगूसराय और बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार जंगल राज की उपाधि दी है।
रिपोर्ट: संदीप कुमार

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here