Home Bihar गजब! Nalanda में 3 बहुओं के साथ इस परीक्षा में शामिल हुई सास, बताया- जीवन का अहम पल

गजब! Nalanda में 3 बहुओं के साथ इस परीक्षा में शामिल हुई सास, बताया- जीवन का अहम पल

0
गजब! Nalanda में 3 बहुओं के साथ इस परीक्षा में शामिल हुई सास, बताया- जीवन का अहम पल

[ad_1]

नालंदा: बिहार के नालंदा में बेहद अजब मामला सामने आया, जब 3 बहुओं के साथ सास भी परीक्षा में शामिल हुईं। अक्षर आंचल योजना के तहत चलाए जा रहे बुनियादी साक्षरता केंद्रों की नवसाक्षर महिलाओं की परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें चंडी के एक केंद्र का नजारा ही कुछ अलग था। यहां पर तीन बहुओं के साथ सास परीक्षा देते देखी गई। डीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि जिले में संकुल स्तर पर 105 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई। इनमें 10 हजार 980 नवसाक्षर महिलाओं को शामिल होना था। लेकिन, नौ हजार 698 महिलाओं ने ही परीक्षा दी।

चंडी में 3 बहुओं के साथ सास ने दी परीक्षा

चंडी मध्य विद्यालय केंद्र पर तीन बहुओं के साथ सास ने परीक्षा दी। केआरपी ने बताया कि प्रखंड में 740 नवसाक्षर महिलाओं को परीक्षा में शामिल होना था। लेकिन, 547 ने ही परीक्षा दी। परीक्षा दे रहीं तीन बहुओं की सास स्वारती देवी ने कहा कि अपना हस्ताक्षर करने और हिन्दी पढ़ने-लिखने का ज्ञान हासिल हो चुका है। इस परीक्षा में शामिल होकर काफी खुशी हो रही।

इतिहास रचने वाली दिव्यांग बेटी से जानिए, कैसे की दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी

किस प्रखंड में कितनी महिलाएं हुईं शामिल

अस्थावां: 438
बिहारशरीफ : 1390
बेन : 300
कतरीसराय : 91
गिरियक : 856
इस्लामपुर : 897
नूरसराय : 508
राजगीर : 414
नगरनौसा : 508
हिलसा : 442
करायपसुराय : 382
परबलपुर : 400
सिलाव : 715
सरमेरा : 118
कांपना : 580
हरनौत : 570
रहुई : 143
चंडी : 547
बिंद : 63
एकंगरसराय : 99
रिपोर्ट- प्रणय राज, नालंदा

रोड नहीं तो वोट नहीं… कटिहार महापंचायत का फैसला

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here