Home Bihar गंगा विलास क्रूज के सैलानियों के स्वागत की प्रशासनिक तैयारी यहां धरी रह गई। बक्सर और पटना में गंगा तट से दूर रुका क्रूज बेगूसराय में बीच धारा से ही मुंगेर की ओर बढ़ गया।

गंगा विलास क्रूज के सैलानियों के स्वागत की प्रशासनिक तैयारी यहां धरी रह गई। बक्सर और पटना में गंगा तट से दूर रुका क्रूज बेगूसराय में बीच धारा से ही मुंगेर की ओर बढ़ गया।

0
गंगा विलास क्रूज के सैलानियों के स्वागत की प्रशासनिक तैयारी यहां धरी रह गई। बक्सर और पटना में गंगा तट से दूर रुका क्रूज बेगूसराय में बीच धारा से ही मुंगेर की ओर बढ़ गया।

[ad_1]

बेगूसराय के सिमरिया में क्रूज के रुकने का इंतजार ही करते रह गए सुरक्षा में लगे जवान।

बेगूसराय के सिमरिया में क्रूज के रुकने का इंतजार ही करते रह गए सुरक्षा में लगे जवान।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा नदी में वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक सैलानियों को घुमाने निकला गंगा विलास क्रूज बुधवार सुबह बिहार में बेगूसराय के सिमरिया घाट पर बिना रुके ही आगे बढ़ गया। पूरी तैयारियों के साथ जिला प्रशासन के अफसरों के साथ सैकड़ों मीडियाकर्मी यहां खड़े देखते रह गए और क्रूज मुंगेर की ओर आगे बढ़ गया। माना जा रहा था कि बक्सर, पटना की तरह यहां भी तट तक क्रूज नहीं पहुंचेगा, लेकिन क्रूज दूर से ही निकल गया।

सिमरिया रुकता तो 20 मिनट की दूरी पर था दिनकर का गांव

बताए जा रहे कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब गंगा बिलास क्रूज को एक घंटे के लिए विदेशी सैलानियों को लेकर सिमरिया स्थित गंगा घाट पर रुकना था। यहां उतरने के बाद सैलानी सिमरिया के आसपास की ऐतिहासिक जगहों को देखते। सिमरिया घाट से 20 मिनट की दूरी पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का गांव-घर भी है। तय कार्यक्रम के अनुसार हजारों की संख्या में लोग क्रूज और विदेशी सैलानियों को देखने के लिए गंगा घाट पर मौजूद थे। लेकिन, लोगों के मन में उस वक्त मायूसी छा गई जब क्रूज देखते ही देखते सिमरिया गंगा घाट किनारे आए बगैर आगे निकल गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here