Home Bihar ‘कमंडल के आगे मंडल हार नहीं मानेगा’, चंद्रशेखर के बयान का जगदानंद सिंह ने किया सपोर्ट

‘कमंडल के आगे मंडल हार नहीं मानेगा’, चंद्रशेखर के बयान का जगदानंद सिंह ने किया सपोर्ट

0
‘कमंडल के आगे मंडल हार नहीं मानेगा’, चंद्रशेखर के बयान का जगदानंद सिंह ने किया सपोर्ट

[ad_1]

पटना : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मंडल के आगे कमंडल हार नहीं मानेगा। आरजेडी नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को विवादित ग्रंथ बताया था। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने यह बयान पार्टी कार्यालय में दिया। शरद यादव के निधन पर आरजेडी कार्यालय में आज शोक सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान पहले उन्होंने बिहार के समाजवादी नेता को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयानों को ठीक बताया।

‘आप निश्चिंत रहें चंद्रशेखर जी सभी समाजवादी आपके साथ’

आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में मौजूद जगदानंद सिंह ने प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयानों का समर्थन करते हुए कहा की सभी समाजवादी आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आप राम मनोहर लोहिया और तमाम समाजवादियों की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए सभी समाजवादी आपके साथ हैं। उन्होंने पूरी तरह से आरजेडी नेता के सपोर्ट में आवाज बुलंद कर दी।

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रोफेसर चंद्रशेखर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आपने शरद यादव के समाजवाद को आगे बढ़ाया है। आपने मंडलवाद को हमेशा मजबूत किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि समाजवादियों ने जो राह दिखाई है उसे चंद्रशेखर आगे बढ़ा रहे हैं। पूरा आरजेडी चंद्रशेखर के साथ खड़ा है। घबराने की जरूरत नहीं कमंडलवादियों को सफल नहीं होने देंगे।

शरद यादव के निधन पर शोक जताते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि उनके जाने के बाद आरजेडी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएगी। यह हमारी सामाजिक न्याय की धारा है जो राम मनोहर लोहिया की चली हुई है। जगदानंद सिंह ने कहा कि जो राह समाजवादियों ने दिखाई है उसकी राह पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here