
[ad_1]
‘आप निश्चिंत रहें चंद्रशेखर जी सभी समाजवादी आपके साथ’
आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में मौजूद जगदानंद सिंह ने प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयानों का समर्थन करते हुए कहा की सभी समाजवादी आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आप राम मनोहर लोहिया और तमाम समाजवादियों की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए सभी समाजवादी आपके साथ हैं। उन्होंने पूरी तरह से आरजेडी नेता के सपोर्ट में आवाज बुलंद कर दी।
आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रोफेसर चंद्रशेखर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आपने शरद यादव के समाजवाद को आगे बढ़ाया है। आपने मंडलवाद को हमेशा मजबूत किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि समाजवादियों ने जो राह दिखाई है उसे चंद्रशेखर आगे बढ़ा रहे हैं। पूरा आरजेडी चंद्रशेखर के साथ खड़ा है। घबराने की जरूरत नहीं कमंडलवादियों को सफल नहीं होने देंगे।
शरद यादव के निधन पर शोक जताते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि उनके जाने के बाद आरजेडी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएगी। यह हमारी सामाजिक न्याय की धारा है जो राम मनोहर लोहिया की चली हुई है। जगदानंद सिंह ने कहा कि जो राह समाजवादियों ने दिखाई है उसकी राह पर हम आगे बढ़ रहे हैं।
[ad_2]
Source link