Home Bihar ऐसा क्या हुआ कि दूल्हा पहली रात दुल्हन के साथ गुजारकर फरार हो गया?

ऐसा क्या हुआ कि दूल्हा पहली रात दुल्हन के साथ गुजारकर फरार हो गया?

0
ऐसा क्या हुआ कि दूल्हा पहली रात दुल्हन के साथ गुजारकर फरार हो गया?

[ad_1]

मुजफ्फरपुर: अजब प्यार की गजब कहानी मुजफ्फरपुर जिले के सकरा से सामने आई है। इस कहानी में प्यार भी है। तकरार भी है। उसके बाद आपत्तिजनक स्थिति और जबरिया शादी भी है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा है। फिलहाल लड़के को लड़की के परिजन धोखेबाज प्रेमी बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी दूल्हे ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ चुपके-चुपके मिलता रहा। ये सिलसिला 6 महीने तक चला। उसके बाद परिजनों ने एक दिन दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। फिर क्या था हंगामा हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जबरन शादी करा दी।

क्या है पूरा मामला

इस कहानी में पहला मोड़ तब आया जब प्रेमिका अपनी मां के इलाज के लिए समस्तीपुर के एक अस्पताल में पहुंची। यहां युवती की मुलाकात अस्पताल के कंपाउंडर गोलू कुमार से हुई। गोलू अस्पताल का काम काज देखता था। गोलू लोगों के बीच काफी व्यवहारिक भी रहा। इसी बीच युवती को गोलू से प्यार हो गया। दोनों ने मोबाइल नंबर का लेन-देन किया। उसके बाद दोनों छिप-छिपकर मुलाकात करने लगे। इलाज के बाद युवती दोबारा अपने घर लौट आई। उसके बाद अचानक गोलू को युवती से मिलने की याद सताने लगी। यहां पहुंचे गोलू ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहा। इसी दौरान ग्रामीणों ने देख लिया। फिर क्या था, मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हुए। दोनों की शादी कर दी गई।

Sonbhadra: रात भर इंतजार करती रही दुल्हन पर नहीं आई बारात, हैरान कर देगी इसके पीछे की कहानी

कहानी में आया नया मोड़

जबरिया जोड़ी बनाये जाने से दूल्हा नाराज था। उसे लग रहा था कि उसके अरमानों पर पानी फिर गया। दूल्हा रातभर दुल्हन के साथ रहा। उसके बाद शादी के बाद जब लड़की पक्ष सुबह में विदाई की तैयारी करने लगा। उसी बीच दूल्हा मौका देखकर फरार हो गया। उसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन दूल्हे की तलाश करने लगे। अभी तक दूल्हे का कहीं पता नहीं चल पाया है। खबर लिखे जाने तक लड़के का कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले में रामपुर कृष्ण पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि पंचायत के बाद दोनों की शादी कराई गई थी, खोजबीन की जा रही है, अबतक लड़के का पता नहीं चला है।
रिपोर्ट-संदीप, मुजफ्फरपुर

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here