Home Bihar ‘एक भी ब्राह्मण भारत का नहीं, रूस से आए… वहीं भगा देना चाहिए’ RJD नेता के विवादित बोल

‘एक भी ब्राह्मण भारत का नहीं, रूस से आए… वहीं भगा देना चाहिए’ RJD नेता के विवादित बोल

0
‘एक भी ब्राह्मण भारत का नहीं, रूस से आए… वहीं भगा देना चाहिए’ RJD नेता के विवादित बोल

[ad_1]

राजद नेता यदुवंश कुमार यादव के ‘ब्राह्मण भारत के नहीं’ को बीजेपी ने शर्मनाक करार दिया है। बीजेपी ने कहा कि ऐसे ही लोग देश में बंटवारा करवाते हैं। बता दें, राजद नेता ने एक कार्यक्रम में बयान दिया कि डीएनए परीक्षण से पता चलता है कि कोई भी ब्राह्मण इस देश का नहीं है। सभी रूस से हैं, जो यहां आकर बस गए हैं। हमें उन्हें यहां से भगाना चाहिए।

सुपौल: राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। राजद नेता ने सुपौल में आयोजित एक कार्यक्रम कहा है कि भारत में रहने वाले एक भी ब्राह्मण भारतीय नहीं हैं। वे रूस से यहां आए हैं। उनका डीएनए जांच से पता चला है कि कोई भी ब्राह्मण इस देश का नहीं है। ब्राह्मण हमें विभाजित करने और शासन करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उन्हें यहां से भगा देना चाहिए। राजद नेता का ब्राह्मणों को लेकर दिए बयान का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो 29 अप्रैल का बताया जा रहा है।

इस देश के ब्राह्मण रशियन मूल के: यदुवंश कुमार

राजद नेता यदुवंश कुमार यादव कहते हैं, ‘भारत में रहने वाले कोई भी इस देश के नहीं है, जिसके हम निवासी हैं। कोई क्रिश्चियन है, कोई मुस्लिम है। डीएनए टेस्ट हुआ। डीएनए टेस्ट से पता चलता है कि एक भी ब्राह्मण इस देश का नहीं है। ये रशियन मूल हैं। जो वहां से आकर यहां बस गए हैं। ब्राह्मण हमें विभाजित करने और शासन करने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोग आपस में लड़ रहे हैं। इन ब्राह्मणों को रशिया से भगाया गया था। उसी तरह हम लोगों को भी उन्हें यहां से भगा देना चाहिए।’

RJD Yaduvansh Kumar Yadav

राजद नेता का बयान शर्मनाक, माफी मांगे: BJP

राजद नेता के बयान पर बीजेपी ने शर्मनाक करार दिया है। बीजेपी नेता अमित रक्षित ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐसे लोग हमारे देश में सांप्रदायिक विभाजन का कारण हैं। विडंबना यह है कि वे बिहार पर शासन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद नेता को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here