![अब बिहार में हिजाब विवाद: आखिर कैशियर क्यों देखना चाहता था महिला का चेहरा, बैंक मैनेजर ने दी सफाई अब बिहार में हिजाब विवाद: आखिर कैशियर क्यों देखना चाहता था महिला का चेहरा, बैंक मैनेजर ने दी सफाई](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2022/02/22/750x506/bihar-hijab-row_1645519885.jpeg)
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
द्वारा प्रकाशित: संजीव कुमार झा
अपडेट किया गया मंगल, 22 फरवरी 2022 02:23 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय शहर के मंसूरचक थाना क्षेत्र में बैंक कर्मियों ने हिजाब पहनकर पहुंची युवती को पैसे देने से मना कर दिया। अब ब्रांच मैनेजर ने इस मामले पर सफाई दी है।
ख़बर सुनें
विस्तार
हिजाब उतारने को लेकर बैंक मैनेजर ने दी सफाई
हिजाब विवाद मामले पर सफाई देते हुए बैंक के ब्रांच मैनेजर ने कहा कि कैशियर को हस्ताक्षर में गड़बड़ी महसूस हुई, जिसके चलते उसने महिला को पहचान के लिए अपना चेहरा दिखाने को कहा। हमें हिजाब से कोई समस्या नहीं है।
तेजस्वी यादव ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुर्सी के खातिर आपने अपना विचार, नीति, सिद्धांत और अंतरात्मा सब भाजपा के पास गिरवी रख दिया है। लेकिन संविधान की जो आपने शपथ ली है, कम से कम उसका ख्याल तो रखिए। इस कुकृत्य के दोषी लोगों को गिरफ्तार कीजिए।
[ad_2]
Source link