
[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:18 AM IST
सार
बिहार में लगे कोरोना प्रतिबंधों में रविवार को राहत का एलान किया जा सकता है। इसे लेकर मुख्यमंत्री दोपहर में उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं।
ख़बर सुनें
विस्तार
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान में यहां कोरोना संक्रमण दर आधा फीसदी से भी कम पर है। फिलहाल प्रदेश में जो प्रतिबंध लागू हैं वह छह फरवरी तक लगाए गए थे। सरकार ने प्रतिबंधों में ढील को लेकर सभी जिलों से सुझाव लिए हैं। बैठक में रात्रि कर्फ्यू को हटाने और स्कूल-कॉलेजों को खोलने का निर्णय हो सकता है।
बिहार में अभी राज 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का नियम लागू है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज दोपहर में होने वाली बैठक में इसे समाप्त करने पर फैसला लिया जा सकता है। वहीं, स्कूल-कॉलेज भी फिर से खोले जाने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, सभी स्कूल एक साथ खोले जाएंगे या चरणबद्ध तरीके से, यह स्पष्ट नहीं है।
तीसरी लहर के चलते छह जनवरी को लगाए गए थे प्रतिबंध
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए नीतीश सरकार ने छह जनवरी से प्रतिबंध लागू किए थे। आठवीं तक के स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा दुकानों-प्रतिष्ठानों को रात आठ बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी। शॉपिंग मॉल, पार्क और सिनेमा हॉल भी आदि बंद कर दिए गए थे।
शनिवार को मिले थे कोरोना के 442 नए मामले, दो की मौत
प्रदेश में में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 442 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले 24 घंटों में यहां दो संक्रमितों की मौत हुई और 761 लोग ठीक भी हुए। यहां संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर आठ लाख 27 हजार 16 हो गई है। राज्य में फिलहाल 2916 सक्रिय मरीज हैं और अब तक 12,236 मरीजों की मौत हो चुकी है।
[ad_2]
Source link