Home भोजपुरी सलमान की इन एक्ट्रेसेस का हिंदी में कमाल लेकिन भोजपुरी में डूबी नैया, जाने उसके बाद क्या हुआ हश्र?

सलमान की इन एक्ट्रेसेस का हिंदी में कमाल लेकिन भोजपुरी में डूबी नैया, जाने उसके बाद क्या हुआ हश्र?

0
सलमान की इन एक्ट्रेसेस का हिंदी में कमाल लेकिन भोजपुरी में डूबी नैया, जाने उसके बाद क्या हुआ हश्र?

[ad_1]

सलमान खान के साथ कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर राज किया और वह काफी आगे निकल गई। कटरीना कैफ से लेकर सोनाक्षी सिन्हा अब भी पर्दे पर छाई हुई हैं, जबकि स्नेहा उल्लाल और जरीन खान को कुछ ज्यादा फेम नहीं मिला। उन्हें न तो साउथ में काम मिला और ना ही हिंदी सिनेमा में धमाल मचा पाई। इनके अलावा भी कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने दबंग खान के साथ पर्दे पर डेब्यू किया लेकिन वो न तो हिंदी में ज्यादा दिखीं और ना ही भोजपुरी पर्दे पर खुद की बड़ी पहचान बना पाई। आइए आपको बताते हैं सलमान खान के साथ हिट रही इन हीरोइनों के बारे में जो भोजपुरी सिनेमा में अपना सिक्का नहीं जमा सकीं।

भूमिका चावला​

भूमिका चावला​

‘तेरे नाम’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली भूमिका चावला भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुकी हैं। भूमिका ने उस समय के मशहूर भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी के साथ फिल्म ‘गंगोत्री’ से अपना डेब्यू किया था। वहीं, भूमिका की पहली भोजपुरी फिल्म ही फ्लॉप साबित हुई, जिसकी वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया। आज के समय में भूमिका हिंदी और भोजपुरी दोनों सिनेमा से पूरी तरह गायब हो गई हैं।

भाग्यश्री

भाग्यश्री

भाग्यश्री अपने डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से ही हिंदी सिनेमा में छा गई थीं। वहीं, उन्होंने समय के साथ भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। फिल्म ‘देवा’ उनकी डेब्यू भोजपुरी फिल्म थी। इसके बाद भाग्यश्री, मनोज तिवारी के साथ ‘जनम जनम क साथ’ और ‘एगो चुम्मा दे द राजा जी’ जैसी मूवीज में नजर आईं। सफलता को देखते हुए भाग्यश्री का लालच बढ़ता चला गया और उन्होंने अपने पति हिमालय दसानी को ‘एगो चुम्मा दे द राजा जी’ का’ निर्माता बना लिया। फिल्म रिलीज हुई लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इसी के बाद भाग्यश्री ने वापस कभी भोजपुरी सिनेमा का रुख नहीं किया।

नगमा​

नगमा​

भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में नगमा का नाम शामिल है। नगमा ने साल 1990 में फिल्म ‘बागी’ से अपना हिंदी डेब्यू किया था और यह उस वक्त की टॉप अदाकाराओं में से एक थीं। वहीं, नगमा ने रवि किशन के साथ फिल्म ‘दूल्हा मिलल दिलदार’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री ली। इस फिल्म को पसंद किया गया फिर नगमा ने रवि के ही साथ ‘पंडित जी बताई न बिआह कब होई’, ‘गंगा’, ‘जनम जनम क साथ बा’, ‘अब त बन जा सजनवा हमार’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया। हालांकि, नगमा फिल्म ‘राजा ठाकुर’ में काम करने के बाद इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो गईं।

रंभा​

रंभा​

रंभा ने 1995 में फिल्म ‘जल्लाद’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। रंभा ने महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिए थे। हालांकि, जब रंभा ने भोजपुरी इंडस्ट्री का रुख किया तो उन्हें कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। यूं तो रंभा, रवि किशन के साथ ‘बांके बिहारी एमएलए’, ‘राम बलराम’ और ‘रसिक बलमा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन इन चंद फिल्मों के बाद ही वह ना तो हिंदी में दिखती हैं न ही भोजपुरी मूवी में नजर आती हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here