
[ad_1]
RSMSSB REET Admit Card 2023:राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) शिक्षक के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा, REET 2023 एडमिट कार्ड आज यानी 17 फरवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आरएसएमएसएसबी आरईईटी एडमिट कार्ड 2023
RSMSSB REET Admit Card 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) शिक्षक के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा, REET 2023 हॉल टिकट आज, 17 फरवरी, 2023 को जारी करने जा रहा है।एडमिट जारी होने के बाद, उम्मीदवार जिन्होंने प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक की भर्ती के लिए आवेदन किया हैं,वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।एडमिट कार्ड से संबधित अधिक जानकारी के लिए,उम्मीदवार RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
जारी ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, REET प्राइमरी स्कूल टीचर भर्ती के लिए परीक्षा 25 फरवरी, 2023 को एक ही शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।जबकि, अपर स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 01 मार्च, 2023 तक दो शिफ्टों में आयजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
REET Admit Card की घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरएसएमएसएसबी आरईईटी एडमिट कार्ड 2023 ऑफिशियल लिंक से करें डाउनलोड
आरएसएमएसएसबी आरईईटी एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1. आवेदन करने वाले उम्मीदवार,सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर मौजूद, REET एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अब,एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
चरण 4. आपका REET हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
आपको बता दें कि परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को अपना आरईईटी एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को आरईईटी प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान प्रमाण लाना अनिवार्य है।
[ad_2]
Source link