
[ad_1]
केवीएस एडमिट कार्ड 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आज यानि 14 फरवरी 2023 को पीजीटी, टीजीटी और हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी किया हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में जानने के लिए उम्मीदवार आगे पढ़ें।
केवीएस एडमिट कार्ड 2023: पीजीटी, टीजीटी और हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पीजीटी, टीजीटी और हिंदी ट्रांसलेटर के पदों के लिए आज यानी 14 फरवरी, 2023 को केवीएस एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। उम्मीदवार जो स्नातकोत्तर शिक्षक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2023 में शामिल होने जा रहे हैं,वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक दिशा-निर्देशों के मुताबिक, केवीएस एडमिट कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। आपको बता दें कि केवीएस भर्ती परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो गई हैं जो 20 फरवरी तक जारी रहेगी। वही,टीजीटी की परीक्षा 12 फरवरी से 14 फरवरी को और पीजीटी परीक्षा 17 फरवरी से 202 फरवरी 203 को आयोजित की जाएंगी। जबकि हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए परीक्षा 20 फरवरी 2023 को होगी। उम्मीदवार परीक्षा तिथियों के बारे में अधिक जानने के लिए केवीएस अधिसूचना देखें।
यहां केवीएस परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक दिए गए है जिसकी मदद से आप केवीएस एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
केवीएस एडमिट कार्ड 2023 पीजीटी एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें
केवीएस एडमिट कार्ड 2023 टीजीटी एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें
केवीएस एडमिट कार्ड 2023 हिंदी ट्रांसलेटर एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें
कैसें करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए महत्वपूर्ण चरणों की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल kvsangathan.nic.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध, पीजीटी, टीजीटी और हिंदी ट्रांसलेटर एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब एक नया पेज खुलेगा, उसमें आपके लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
चरण 4: अब आपके स्क्रीन पर केवीएस परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और इसकी हार्ड कॉपी या प्रिंट निकाल लें।
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत पीजीटी, टीजीटी और हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 6990 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link