Home National News India Post Recruitment 2022: डाक घरों में जल्द भरे जाएँगे 98 हजार से ज्यादा पद, यहाँ चेक करें डिटेल्स

India Post Recruitment 2022: डाक घरों में जल्द भरे जाएँगे 98 हजार से ज्यादा पद, यहाँ चेक करें डिटेल्स

0
India Post Recruitment 2022: डाक घरों में जल्द भरे जाएँगे 98 हजार से ज्यादा पद, यहाँ चेक करें डिटेल्स

[ad_1]

India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक विभाग में जल्दी ही 98 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन, पदों के विवरण, सैलरी तथा अन्य जानकारियों के लिए यहाँ पढ़ें I

इंडिया पोस्ट भर्ती 2022

इंडिया पोस्ट भर्ती 2022

इंडिया पोस्ट भर्ती 2022: सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, भारतीय डाक विभाग देशभर के अपने विभिन्न सर्किलों में 98 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी करने वाला है I ये अधिसूचना इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी होगीI ये रिक्तियां कुल 98083 पदों पर की जाएंगी जिसमें से 59,099 पद पोस्टमैन के लिए, 1,445 पद मेल गार्ड के लिए और शेष 37,539 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए जारी होंगी I इन रिक्तियों को देश भर के 23 सर्किलों में खाली पदों के लिए भरा जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,   इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10 वीं या 12 वीं पास निर्धारित होगीI लेकिन ऑफिसियल अधिसूचना जारी होने के बाद ही न्यूनतम शैक्षिक योग्यता पर मुहर लगेगी I पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना और रजिस्ट्रेशन तारीख जल्द ही इंडिया पोस्ट की   आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी, इच्छुक उम्मीदवार, पदों के विवरण, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें I

India Post Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथियाँ:
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : सितंबर 2022 (दूसरे सप्ताह तक)
आवेदन शुरू होने की तिथि : जल्द जारी होगी
आवेदन की अंतिम तिथि : जल्द जारी होगी

India Post Recruitment 2022 पदों का विवरण :

पोस्टमैन – 59,099 पद
मेल गार्ड – 1,445 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 37,539 पद
कुल पद – 98083 पद

India Post Recruitment 2022  सर्किल के अनुसार पदों का विवरण:

सर्किल पोस्टमैन मेल गार्ड एमटीएस
बिहार 1851 95 1956
छत्तीसगढ़ 613 16 346
असम 934 73 747
आंध्र प्रदेश 2289 108 1166
दिल्ली 2903 20 2667
हरियाणा 1043 24 818
गुजरात 4524 74 2530
हिमाचल प्रदेश 423 07 383
जम्मू-कश्मीर 395 वह 401
झारखण्ड 889 14 600
कर्नाटक 3887 90 1754
केरल 2930 74 1424
मध्य प्रदेश 2062 52 1268
महाराष्ट्र 9884 147 5478
नार्थ ईस्ट 581 वह 358
ओडिशा 1532 70 881
पंजाब 1824 29 1178
राजस्थान 2135 63 1336
तमिलनाडु 6130 128 3361
तेलंगाना 1553 82 878
उत्तर प्रदेश 4992 116 3911
उत्तराखंड 674 08 399
पश्चिम बंगाल 5231 155 3744
कुल पद 59099 1445 37539

India Post Recruitment 2022 आवेदन शुल्क :

इंडिया पोस्ट ऑफिस में सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपये है। जबकि सभी महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों और ट्रांसवुमन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

India Post Recruitment 2022 शैक्षिक पात्रता :

पोस्टमैन – इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 10वीं/12वीं पास होना जरुरी हैI
मेलगार्ड- इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 10वीं/12वीं पास होना जरुरी हैI साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी जरुरी है I
एमटीएस –  इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 10वीं/12वीं पास होना जरुरी हैI साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी जरुरी है I

India Post Recruitment 2022 आयुसीमा :
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष जबकि अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित है I आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी I

India Post Recruitment 2022 कैसे आवेदन किया जाएगा ?

पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी I अधिसूचना के जारी होते ही हम आपको पूरी प्रक्रिया विस्तार से बतायेंगे I

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here