
[ad_1]
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL), दिल्ली द्वारा जल्द ही गेट 2022 के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है.

EIL Recruitment 2022
EIL भर्ती 2022: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL), दिल्ली द्वारा जल्द ही गेट 2022 के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार, EIL एमटी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2022 से शुरू होगी. EIL में रुचि रखने वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट GATE भर्ती 2022 के लिए 14 मार्च 2022 तक या उससे पहले engineersindia.com पर आवेदन जमा कर सकता है.
केमिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रुमेंटेशन विषयों के लिए कुल 75 रिक्तियां उपलब्ध हैं. GATE 2022 में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 22 फरवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 14 मार्च 2022
EIL एमटी रिक्ति विवरण:
कुल पद – 75
केमिकल – 06
मेकेनिकल – 35
सिविल – 12
इलेक्ट्रिकल – 13
इंस्ट्रूमेंटेशन – 09
EIL एमटी पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
संबंधित क्षेत्र में बी.ई/बी.टेक
उम्मीदवार को उपर्युक्त विषयों में से किसी एक में GATE 2022 परीक्षा में शामिल होना चाहिए.
EIL गेट भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
22 फरवरी से 14 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर पायेंगे:
1. EIL की आधिकारिक वेबसाइट (engineersindia.com) पर जाएं.
2. ‘करियर’ सेक्शन पर जाएं.
3. नीचे स्क्रॉल करें और ‘अभी आवेदन करें’ पर क्लिक करें
4. एक नया टैब खुलेगा, एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें
5.अपना विवरण भरें
6. आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें एक लाख रुपए तक कैश
[ad_2]
Source link