
[ad_1]
RRB Group D Result 2022: रेलवे में ग्रुप डी भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है. गौरतलब है कि रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने ग्रुप डी के 1,03,769 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. नतीजे जोन वाइज आरआरबी के वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. ऐसे में पटना, रांची, मुजफ्फरपुर, प्रयागराज, भोपाल, बिलासपुर, मुंबई समेत अन्य क्षेत्रों का रिजल्ट कैसे चेक करना है, इसकी जानकारी यहां उपलब्ध कराई जा रही है.
How to check RRB Group D Result 2022: कैसे चेक करें रिजल्ट
आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं.
अब मुख्य पृष्ठ पर दिए गए, ‘RRB Group D CEN RRC-01/2019 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
पीडीएफ फॉर्मेट में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी.
उसे डाउनलोड कर, अपना रोल नंबर खोजें.
RRB Group D Regional Websites: इन वेबसाइटों पर देखें रिजल्ट
आपके शहर से (पटना)
- मुजफ्फरपुर – rrbmuzaffarpur.gov.in
- पटना – rrbpatna.gov.in
- रांची – rrbranchi.gov.in
- प्रयागराज – rrbald.gov.in
- भोपाल – rrbbhopal.gov.in
- बिलासपुर – rrbbilaspur.gov.in
- मुंबई – rrbmumbai.gov.in
- गुवाहाटी – rrbguwahati.gov.in
- कोलकाता – rrbkolkata.gov.in
- सिकंदराबाद – rrbsecunderabad.gov.in
- गोरखपुर – rrbgkp.gov.in
- चंडीगढ़ – rrbcdg.gov.in
ये भी पढ़ें-
How to check RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट कैसे करें चेक ? कैसे देखें कट ऑफ ? जानिए यहां
RRB Group D result 2022: 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 1,03,769 पदों पर भर्तियां, रिजल्ट जारी
कैसे देखें स्कोरकार्ड
उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड, नॉर्मलाइज्ड अंक एवं पीईटी का स्टेटस 27 दिसंबर या उससे पहले इन वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉगिन करना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
टैग: आरआरबी नौकरियां, आरआरबी भर्ती
प्रथम प्रकाशित : 22 दिसंबर, 2022, 18:27 IST
[ad_2]
Source link