[ad_1]
Bihar News in Hindi: बिहार में एक बार फिर चौंकाने वाली घटना सामने आई जब एक महिला को घर में घुसकर आग के हवाले कर दिया गया। गनीमत ये रही कि उसकी जान बच गई। हालांकि पैर गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि चंदन कामती और नन्हे कामती ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि हम लोग घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान सीढ़ी के रास्ते किसी के आने की आहट हुई। उन्होंने देखा कि चंदन कामती और नन्हे कामती घर में घुसे हैं। उनके हाथ में केरोसिन भी था। घर में घुसते ही उन्होंने मेरे ऊपर केरोसिन फेंका और फिर आग लगा दी। जिसके बाद घर से दौड़ी भागी लोगों के द्वारा आग बुझा दिया गया हमारी स्थिति नाजुक हो गई थी जिसके लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।।
रिपोर्ट- संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
[ad_2]
Source link